स्वास्थ्य लाभ देना व्यक्ति को सबसे बड़ा लाभ देना : मनीष अग्रवालशिवपुरी-सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पिछोर में आयोजित रोटरी रीजनल मेडिकल मिशन के तत्वावधान में कै.श्रीमंत माधवराव सिंधिया की स्मृति में केंद्रीय मंत्री व क्षेत्रीय सांसद के प्रयासों से सुपर स्पेशलिटी चिकित्सकों द्वारा परीक्षण एवं परामर्श शिविर का आयोजन किया गया।
इस आयोजन में क्षेत्र के सभी लोगों द्वारा स्वास्थ्य लाभ लेने के लिए बढ़-चढ़कर भाग लिया गया, इसमें विभिन्न विभागों के डॉक्टर सम्मिलित रहे डॉक्टरों द्वारा इस अवसर पर सभी मरीजों का गहन चिकित्सा कर परीक्षण किया गया साथ ही उनको उचित सलाह एवं दवाइयां दी गई जिन मरीजों का इलाज पिछोर स्तर पर नहीं होगा उनको जिला स्तर पर पंजीकृत किया गया है और आने वाले 25, 26, 27 फरवरी को शिवपुरी मेडिकल कॉलेज में लगने वाले चिकित्सा कैंप में आने को बोला गया है। इस अवसर पर टीवी के मरीज को पोषण किट भी वितरण की गई।
कार्यक्रम में पूर्व मंत्री भैया साहब ने कहा की निरोगी काया सबसे महत्वपूर्ण है और वही सबसे बड़ा धन है। सांसद प्रतिनिधि मनीष अग्रवाल द्वारा कैंप को संबोधित करते हुए कहा गया कि स्वास्थ्य लाभ ही जीवन का सबसे बड़ा लाभ है यदि हम स्वस्थ नहीं है तो हम किसी भी चीज का कोई आनंद नहीं ले सकते हैं और केन्द्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने हमारे जीवन को आनंदित बनाने के लिए इन कैंपों का आयोजन किया है और इस कैंप के माध्यम से दिल्ली तक के इलाज को फ्री किया जाएगा।
इस अवसर पर प्रमुख रूप से जिला उपाध्यक्ष श्रीमति पूनम, के के राजौरिया, भाजपा वरिष्ठ नेता पूनम सोनी, आशीष चौधरी, रमेश प्रगति, महामंत्री मुकेश पंसारी, विधायक प्रतिनिधि सुनील लोधी सहित भारतीय जनता पार्टी के प्रमुख कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे। इस दौरान रोटरी क्लब अध्यक्ष दीपेश सांखला, सचिव मनीष गोयल, मेडिकल के बी.एम.ओ. श्री वर्मा सहित सभी डॉक्टर और स्टाफ उपस्थित रहा।



No comments:
Post a Comment