शिवपुरी-पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय आईटीबीपी शिवपुरी में शुक्रवार को दादा-दादी व नाना-नानी दिवस मनाया गया। इस मौके पर बच्चों में खासा उत्साह देखने को मिला। दादा-दादी व नाना-नानी दिवस का आयोजन का उद्देश्य बच्चों व बुजुर्गों के बीच रिश्तों को मजबूत करने और उनका योगदान बढ़ावा देने के लिए किया गया। वरिष्ठ दादाजी रामचरण लाल विजयवर्गीय सहित प्राचार्या श्रीमती पुनीता ज्योति एवं प्रधानाध्यापक जगदीश मीना द्वारा कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलित कर किया गया। कार्यक्रम में स्कूल के नन्हे मुन्ने बच्चों द्वारा मधुर स्वागत गीत गाया गया। वरिष्ठ दादा जी का सम्मान हरित स्वागत, शाल एवं नारियल भेंट द्वारा किया गया। विद्यालय परिवार की मुखिया प्राचार्य श्रीमती पुनीता ज्योति ने दादा- दादी के उपलक्ष्य पर सभी का स्वागत किया एवं समारोह की बधाइयां दी। नन्हे मुन्ने बच्चों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम की मनमोहक प्रस्तुतियां दी गई। जिसने सबका दिल मोह लिया। विद्यार्थियों ने अपने भावों को कविता एवं भाषण द्वारा प्रस्तुत किया गया। दादा-दादी द्वारा भी कविता, गाने, भाषण एवं आशीर्वचन दिए गए। प्रधानाध्यापक द्वारा दादा-दादी एवं नाना-नानी के स्वस्थ, सुखी एवं दीर्घायु जीवन की कामना करी। अंत में श्रीमती टी एक्का द्वारा धन्यवाद ज्ञापन किया गया।

No comments:
Post a Comment