स्थानीय रहवासियों ने विद्युत विभाग से की कार्यवाही की मांगशिवपुरी- शहर की प्रमुख राजेश्वरी रोड़ पर लगी मप्र विद्युत मण्डल की डीपी आए दिन हादसे का सबब बनती हुई नजर जा रही है। गत दिवस भी इस डीपी से एकाएक आग की लपटें उठती हुई नजर आई और इसे लेकर यहां के रहवासी सारांश जैन के द्वारा विद्युत विभाग को शिकायत की गई हालांकि यहां लगी आग की लपटें तेज तो नहीं थी लेकिन राह से गुजरने वाले राहगीरों के लिए खतरे की घंटी जरूरी थी। लोहे की बाउण्ड्री से ढकने के बाद भी डीपी में आए दिन आग लगने की घटनाऐं सामने आती रहती है और इससे यहां आसपास के रहवासियों पर चिंता की लकीरें खिंच जाती है। इस डीपी में लगातार होने वाले फाल्ट और आग लगने की घटनाओं से आहत होकर स्थानीय रहवासियों ने भी विद्युत विभाग को कई बार शिकायत दर्ज कराई लेकिन मौके पर कुछ समय विद्युत सुधार करने के बाद हालातों को जस-तस छोड़ दिया जाता है। नागरिकों ने स्थायी हल निकालने को लेकर मप्र विद्युत विभाग से उचित कदम उठाए जाने की मांग की है अन्यथा कहीं ऐसा ना हो किसी दिन कोई हादसा इस डीपी से हो जाए और जिम्मेदार अपने गैर जिम्मेदाराना रवैये के लिए केवल पछतावे के ही आंसू बहाए।

No comments:
Post a Comment