परिवार एजुकेशन सोसायटी द्वारा की जाएगी संचालित, प्रतिदिन 4से 5 ग्रामों में रोगियों का करेगी उपचारशिवपुरी- शिवपुरी विधायक देवेन्द्र जैन द्वारा पिछोर विकासखंड के प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र खोड में परिवार एजुकेशन सोसायटी द्वारा संचालित मोबाइल मेडीकल क्लिनिक सेवा का लोकार्पण किया।
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ संजय ऋषीश्वर ने बताया कि रविवार को शिवपुरी विधायक देवेन्द्र जैन द्वारा क्षैत्रीय जन प्रतिनिधियों की उपस्थिति में परिवार एजुकेशन सोसायटी द्वारा संचालित मोबाइल मेडीकल क्लिनिक सेवा का लोकार्पण किया। अब तक पोहरी विकासखंड में मोबाइल मेडीकल क्लिनिक के माध्यम से स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान कर रही परिवार एजुकेशन सोसायटी द्वारा पिछोर विकासखंड के 50 ग्रामों में स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करने के उददेश्य से मोबाइल मेडीकल क्लिनिक सेवा प्रारंभ की गई है। इस मेडीकल सेवा द्वारा प्रतिदिन 4 से 5 ग्रामों में जाकर रोगियों का परीक्षण कर उपचार प्रदान किया जाएगा।
इस यूनिट में 150 प्रकार की दवाओं के साथ प्राथमिक उपचार हेतु वीपी, शुगर, बजन के परीक्षण के साथ गंभीर रोगियों को चिन्हाकित कर उन्हें उच्च स्वास्थ्य संस्था पर रैफरल सुविधा भी प्रदान की जावेगी। मोबाइल मेडीकल क्लिनिक सेवा के लोकार्पण अवसर पर जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ रोहित भदकारिया, मंडल अध्यक्ष सहदेव लोधी, विधायक प्रतिनिधि महेश लोधी, अभिषेक बरसईयां, ब्रजमोहन निगोती, उत्तम नीखरा, वीपीएम हर्ष पुरोहित, अमित भार्गव सहित आयुष्मान आरोग्य मंदिर प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र खोड का समस्त स्टाफ तथा परिवार एजुकेशन सोसायटी के जिला समन्वयक संजू मरावी, रिकेंश किरोची, कपिल बारेला, बीरेन्द्र कुमार उपस्थित थे।

No comments:
Post a Comment