---------------------------------News Website By 𝐑𝐚𝐣𝐮 𝐘𝐚𝐝𝐚𝐯--------------------------------

𝙎𝙝𝙞𝙫𝙥𝙪𝙧𝙞 𝙆𝙝𝙖𝙗𝙖𝙧

Sunday, March 29, 2026

स्टार्स के बीच शिवपुरी की चमक: मुंबई की 'स्टार रिपोर्ट' मैगजीन में छपी आरती जैन की संघर्ष गाथा


शिवपुरी
- मुंबई की प्रतिष्ठित मैगजीन स्टार रिपोर्ट के नवीनतम अंक में मध्य प्रदेश के शिवपुरी जिले की समाजसेवी आरती जैन नीतू को विशेष स्थान दिया गया है। संघर्ष की धूप से सेवा की छांव तक शीर्षक के साथ प्रकाशित इस लेख में आरती जैन के जीवन के उतार-चढ़ाव और समाज सेवा के प्रति उनके अटूट समर्पण की प्रेरक कहानी को प्रमुखता से दर्शाया गया है। यह उपलब्धि इसलिए भी खास है क्योंकि इसी अंक में भारतीय क्रिकेटर ईशान किशन और बॉलीवुड अभिनेत्री रानी मुखर्जी जैसी दिग्गज हस्तियों के सफर को भी जगह दी गई है। बड़े सितारों के बीच शिवपुरी की समाजसेवी आरती जैन के संघर्ष को मिली इस पहचान से क्षेत्र में हर्ष का माहौल है। इस सम्मान के लिए आरती जैन ने मैगजीन के प्रधान संपादक हार्दिक सुंडिया एवं उनकी पूरी टीम का सहृदय आभार व्यक्त किया है।

No comments: