---------------------------------News Website By 𝐑𝐚𝐣𝐮 𝐘𝐚𝐝𝐚𝐯--------------------------------

𝙎𝙝𝙞𝙫𝙥𝙪𝙧𝙞 𝙆𝙝𝙖𝙗𝙖𝙧

Sunday, March 29, 2026

31वां ओशो ध्यान साधना शिविर का हुआ शुभारंभ


शिविर संचालक स्वामी आनंद एकांत के संचालन में देशभर के 200ओशो प्रेमी ध्यान साधना में लीन हुए

शिवपरी। प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी 31वां ओशो ध्यान साधना शिविर का शुभारंभ विगत दिवस 28 मार्च को अपरान्ह 4 बजे हुआ.शिविर  31 मार्च तक स्थानीय रातौर रोड पर स्थित शिव रिसोर्ट में ओशो की देशना के अनुसार मधुवन ओशो आश्रम चाँपा छत्तीसगढ के विश्व विख्यात ओशो शिविर संचालक आनंद एकांत के संचालन में देशभर के 200 ओशो प्रेमी नृत्य, ध्यान, साधना, ओशो के प्रवचन ( आडियो, वीडियो) सुनकर लीन हुए।

ओशो परिवार शिवपुरी द्वारा आयोजित उपरोक्त ओशो ध्यान, साधना शिविर के प्रमुख सहयोगी राजकुमार बिंदल (स्वामी देवबंधु), प्रमुख प्रबंधक गोपाल जी स्वर संगम (स्वामी निखिल आनंद), मीडिया प्रभारी डॉ. भूपेन्द्र विकल (स्वामी कृष्ण आनंद) ने जारी प्रेस रिलीज के अनुसार आवासीय शिविर में शिवपुरी जिले के ओशो प्रेमियों के अलावा संपूर्ण मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ, माहराष्ट्र, गुजरात, हिमाचल, राजस्थान, दिल्ली, उत्तरप्रदेश के 200 ओशो प्रेमी आज सुबह 6बजे  से रात्रि 8:30 बजे तक ओशो की देशना के अनुसार विभिन्न ध्यान सत्रों में नृत्य, ध्यान, साधना, ओशो के प्रवचन (आडियो, वीडियो) के माध्यम से सुनकर लीन हो रहे हैं. रात्रि 9 बजे से 10 बजे तक जोरबा पार्टी आयोजित की जा रही है, इसमें सांस्कृतिक कार्यक्रम ओशो प्रेमियों द्वारा आयोजित किये जारहे है.31 मार्च मंगलवार को दोपहर 12 बजे ओशो सन्यास महोत्सव के उपरांत शिविर का समापन होगा।

ओशो परिवार का यह 31वा शिवपुरी

ओशो परिवार द्वारा सन् 1990 से ओशो ध्यान साधना शिविर का आयोजन शिवपुरी में किया जा रहा है। विगत 30शिविर  लगाये जा चुके है। उपरोक्त शिविर 31वा आयोजित किया जा रहा है.देश के प्रख्यात ओशो शिविर संचालक स्वामी विजय आनंद, स्वामी आनंद वैराग्य, स्वामी चेतन कीर्ति, स्वामी ज्ञानअनुग्रह, स्वामी गोविंद, मां राबिया, मां आभा, स्वामी जगदीश अंतर, मां प्रेम अजस्ता स्वामी आनंद एकांत, मां मीरा, स्वामी अशोक भारती, स्वामी शशिकांत सदैव, मां ओशीन इत्यादि के संचालन में शिविर आयोजित किये गये है।

No comments: