शिवपुरी - हैप्पीडेज स्कूल के 6 दिवसीय एनुअल एडवेंचर स्पोर्टस कैम्प का समापन आज विद्यालय परिसर में स्कूल संचालिका श्रीमति गीता दीवान,स्कूल प्राचार्या श्रीमति अंजू शर्मा,एम.पी. बोर्ड प्राचार्य श्री विनय श्रीवास्तव, नूतन धीर मैडम महेंद्र उपाध्याय के मुख्य आतिथ्य में संपन्न हुआ।हैप्पीडेज स्कूल के स्पोर्टस डिपार्टमेंट से मनोज मित्तई एवं गिर्राज शर्मा ने बताया कि यह एडवेंचर कैम्प 06 दिवसीय 23-03-2023 से 28-03-2023 तक विद्यालय परिसर में आयोजित किया गया। इस कैम्प में विभिन्न स्कूलों नारायणा स्कूल, वंदना कान्वेंट गुना, केंद्रीय विद्यालय शिवपुरी, कोलारस पब्लिक स्कूल एंव हैप्पीडेज स्कूल के लगभग 60 बच्चों ने इस एडवेंचर कैम्प में भागीदारी की! इस कैम्प में 6 दिनो में बच्चों ने एडवेंचर गतिविधिया जिनमें वाल क्लाइम्बिंग, ट्री क्लाइम्बिंग, रिवर क्रासिंग, रैपलिंग, स्लैदरिंग, वर्मा ब्रिज, टायर क्रासिंग, नेट क्रॉसिंग नाईट ट्रेकिंग, डांस, ड्राइंग, स्पोर्ट्स का प्रशिक्षण प्राप्त किया। कैम्प के आकर्षण का मुख्य केंद्र सांकडे हनुमान जी मंदिर का जंगल रहा जिसमें जाकर बच्चो ने अनुशासित होकर रॉक क्लाइंबिंग एवं रिवर क्रॉसिंग जैसी साहसिक गतिविधियों को सीखा।
कैम्प के आयोजन का मुख्य उद्देश्य बच्चों को साहसिक एवं आत्मनिर्भर बनाना है। इस कैम्प के समापन अवसर पर बॉयज कैटिगरी में बेस्ट कैम्पर ओवरऑल का पुरुस्कार आरव नरवरिया हैप्पीडेज स्कूल, आर्यावर्त यादव बेस्ट कैंपर इन एडवेंचर हैप्पीडेज स्कूल, नव शर्मा बेस्ट कैंपर इन डिसिप्लिन केंद्रीय विद्यालय को जबकि बेस्ट कैंपर इन एडवेंचर आन्या गर्ग कोलारस पब्लिक स्कूल, नियोनिका विरमानी बेस्ट कैंपर इन डिसिप्लिन हैप्पीडेज स्कूल गर्ल्स केटेगरी में को प्रदान किया गया जबकि कॉन्सुलेशन प्राइज शिवांश शर्मा एवं ज्ञायक जैन को दिया गया।
इस एडवेंचर कैम्प के समापन अवसर पर विद्यालय संचालिका श्रीमति गीता दीवान, स्कूल प्राचार्या श्रीमति अंजू शर्मा, प्राचार्य श्री विनय श्रीवास्तव, वत्सा मेहता, श्रीमति नीतू धीर, महेन्द्र उपाध्याय, बच्चों के अभिभावकों ने उपस्थित होकर बच्चों का उत्साहबर्धन किया एवं उनके उज्जवल भविष्य के लिए शुभकामनाए दी। इस एडवेंचर कैम्प के सफल संचालन में एडवेंचर इंस्ट्रक्टर मनोज मितई, गिर्राज शर्मा, मृदुल शर्मा, मनीष राठौर , भरत जाटव, शाहीन बी, सावित्री मित्तई, प्रियंका मिश्रा, डिंपल त्यागी एवं स्कूल स्टाफ ने अपना महत्तपूर्ण योगदान दिया।

No comments:
Post a Comment