शिवपुरी-पुलिस अधीक्षक अमन सिंह राठौड़, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संजीव मुले एवं एसडीओपी कोलारस संजय मिश्रा के मार्ग दर्शन में थाना प्रभारी कोलारस गब्बर सिंह गुर्जर को सूचना प्राप्त हुई कि एक व्यक्ति सफेद रंग की कार मे शिवपुरी तरफ से सुनाज तरफ अवैध शराब भरकर जा रहा है। उक्त सूचना की तस्दीक हेतु टीम गठित कर मुखवीर व्दारा बताये स्थान ग्राम धर्मपुरा पहुंचे तभी पडोरा तरफ से एक सफेद रंग की बिना नम्बर की बलेनो कार आती दिखी जिसे रोका तो कार के चालक ने कार नहीं रोकी तब उक्त कार का शासकीय गाडी से पीछा किया तो बलेनो कार को उसका ड्रायवर तेजी से चलाकर सुनाज तरफ ले जाने लगा तभी बलेनो कार धर्मपुरा से थोडा आगे गोरा टीला मार्ग पर रोड किनारे एक पत्थर की मुड्डी में टकरा गई। तभी बलेनो कार का चालक पुलिस को आता देखकर कार को मौके पर छोडकर जंगल तरफ भागा। पुलिस को चालक का नाम सुरेन्द्र पिता गिरवार लोधी निवासी ग्राम अगरा मलावनी पिछोर मिला जबकि कार की तलाशी ली तो कार की बीच की सीट एवं पीछे डिग्गी में खाकी रंग के कार्टून रखे दिखे। कार्टूनों को खोलकर देखा तो उनमें देशी प्लेन शराब के क्वार्टर भरे थे। तब कार से उक्त शराब की पेटियों को बाहर निकालकर गिनती की तो कार में 25 देशी प्लेन शराब की पेटियां जिसकी कीमत 125000 रूपये की रखी होना पाई गई। थाना कोलारस ने अपराध क्र. 141/26 धारा 34(2) आबकारी एक्ट का प्रकरण पंजीबध्द कर विवेचना मे लिया गया। इस कार्यवाही में निरी. गब्बर सिंह गुर्जर, सउनि लटूरचंद जाटव, प्रआर उदय सिंह तोमर प्रआर रामवरन लोधी, प्रआर, आर पुष्पेन्द्र रावत, आर निर्मल बारेला आर लालू प्रसाद यादव थाना कोलारस शामिल रहे।

No comments:
Post a Comment