रक्तदाताओं का बढ़ाया हौंसला, लकी ड्रा में प्रथम हर्षित जैन, द्वितीय तनिष्क मिश्रा और फाइनल लकी ड्रा विजेता आवेश शर्माशिवपुरी- समाजसेवा के लिए समर्पित रही दिवंगत श्रीमती किरण गुप्ता की स्मृति को संजोते हुए वर्ष भर में करीब 4 बार रक्तदान शिविर का आयोजन उनकी स्मृति में किरण फाउण्डेशन के द्वारा लगाया जाता है ताकि जरूरतमंदों को जिला चिकित्सालय व मेडीकल कॉलेज में आसानी से रक्त उपलब्ध हो सके। इसी क्रम में गत दिवस स्थानीय होटल शगुन वाटिका प्रांगण में विश्व रक्तदान दिवस के अवसर पर संस्था के 15वें रक्तदान शिविर में 41 यूनिट रक्तदान हुआ और इस तरह वर्ष भर में अब तक 514 यूनिट रक्तदान किरण फाउण्डेशन के द्वारा जिला चिकित्सालय एवं मेडीकल कॉलेज को प्रदान किया जा चुका है।
जानकारी देते हुए किरण फाउण्डेशन के चेयरमैन यशवन्त गुप्ता व सचिव सुश्री सौम्या गुप्ता ने बताया कि अपने सेवा कार्यों से सभी के लिए समर्पित रहने वाली दिवंगत स्व.किरण गुप्ता की स्मृति में किरण फाउण्डेशन की स्थापना की गई जिसके तहत सामाजिक सरोकारों में अग्रणी संस्था किरण फाउंडेशन ने अपने सेवा सफर में एक और बड़ा मील का पत्थर पार कर लिया है। जहां शिवपुरी में आयोजित संस्था के 15वें विशाल रक्तदान शिविर में रक्तदाताओं ने भारी उत्साह दिखाते हुए कुल 41 यूनिट रक्तदान किया। इस सफलता के साथ ही किरण फाउंडेशन द्वारा पिछले 15 शिविरों के माध्यम से अब तक कुल 514 यूनिट (500+) रक्त जनहित में समर्पित किया जा चुका है। शिविर में मुख्य अतिथि के रूप में मेडिकल कॉलेज के डीन डॉ. डी. परमहंस उपस्थित रहे। कार्यक्रम में विभागाध्यक्ष डॉ. अपराजिता तोमर, सीएमएचओ डॉ. संजय ऋषिश्वर एवं ब्लड बैंक प्रभारी डॉ. नीरजा केन ने विशेष रूप से मौजूद रहकर रक्तदाताओं का हौसला बढ़ाया। संस्था द्वारा सभी सम्मानीय अतिथियों का स्मृति चिह्न भेंट कर आत्मीय सम्मान किया गया। इसके साथ ही शिविर को सुचारू रूप से संपन्न कराने वाले समर्पित हॉस्पिटल स्टाफ का भी आभार व्यक्त करते हुए विशेष सम्मान किया गया। कार्यक्रम का सफल संचालन हेमलता चौधरी द्वारा किया गया। संस्था की उपाध्यक्ष डॉ.तान्या गुप्ता कोषाध्यक्ष ध्रुव गुप्ता का भी शिविर में विशेष योगदान रहा।
कई परिवारों ने मिलकर किया रक्तददा, लकी ड्रा से बढ़ाया रक्तदाताओं का हौंसला
स्व.किरण फाउण्डेशन के द्वारा आयेाजित रक्तदान शिविर में पारिवारिक रिश्तों की खूबसूरत झलक देखने को मिली, जहाँ कई परिवारों ने एक साथ रक्तदान किया। इनमें चाचा-भतीजा कार्तिक गुप्ता व प्रदीप गुप्ता, पति-पत्नी शिवम जैन व स्तुति जैन, भाई दिव्यांश शर्मा व आवेश शर्मा, तथा माँ-बेटी नीरू श्रीवास्तव व सृष्टि श्रीवास्तव शामिल रहे। इसके साथ ही भारत विकास परिषद (शाखा शिवपुरी) के अध्यक्ष गणेश धाकड़ ने भी रक्तदान कर समाज को प्रेरित किया। रक्तदाताओं के उत्साहवर्धन के लिए आयोजित लकी ड्रा में प्रथम पुरस्कार हर्षित जैन और द्वितीय पुरस्कार तनिष्क मिश्रा को मिला, जबकि फाइनल बिग लकी ड्रा के विजेता आवेश शर्मा रहे।

.jpeg)


No comments:
Post a Comment