---------------------------------News Website By 𝐑𝐚𝐣𝐮 𝐘𝐚𝐝𝐚𝐯--------------------------------

𝙎𝙝𝙞𝙫𝙥𝙪𝙧𝙞 𝙆𝙝𝙖𝙗𝙖𝙧

Tuesday, June 23, 2026

तेंदुआ पुलिस ने अवैध रूप से खाद का परिवहन करते हुए टे्रक्टर ट्रॉली पकड़ी, 70 कट्टे बरामद



शिवपुरी
- पुलिस अधीक्षक श्रीमति यांगचेन डोलकर भूटिया, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संजीव मुले एवं एसडीओपी करैरा संजय मिश्रा के मार्गदर्शन में थाना तेंदुआ के द्वारा अवैध रुप से उर्वरक डीएपी खाद का भंडारण करने हेतु परिवहन करते हुये ट्रेक्टर को पकड़कर उसमे भरे 70 कट्टे खाद के जप्त कर आरोपी चालक के खिलाफ कार्यवाही की गयी है।

तेंदुआ थाना प्रभारी उप.नीतू सिंह धाकड़ को जरिए मुखबिर के सूचना मिली कि रात करीब 01.00 बजे पुलिस एवं फरियादी कल्लू कोली पुत्र सीताराम कोली उम्र 32 साल नि.ग्राम मुङेनी पोस्ट रायश्री थाना देहात हाल- उर्वरक निरीक्षक एवं वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी विकास खण्ड कोलारस जिला शिवपुरी के द्वारा आरोपी रिंकू धाकड़ एवं एक अन्य व्यक्ति ट्रैक्टर नम्बर स्वराज 735 एफई एवं ट्राली से 70 कट्टे डीएपी उर्वरक का अवैध परिवहन एवं उर्वरक की कालाबाजारी एवं धोखाधड़ी करते हुए उपरोक्त टीम द्वारा छापा मार कर लगभग आठ लाख चालीस हजार रूपये का माल जप्त कर प्रकरण विवेचना में लिया गया। इस कार्यवाही में थाना प्रभारी उपनिरीक्षक नीतू सिंह धाकड़, सउनि.जितेन्द्र सिंह जाट,आर.पवन जाट, आर.राहुल परिहार,हरिओम कौरव की विशेष भूमिका रही।

No comments: