---------------------------------News Website By 𝐑𝐚𝐣𝐮 𝐘𝐚𝐝𝐚𝐯--------------------------------

𝙎𝙝𝙞𝙫𝙥𝙪𝙧𝙞 𝙆𝙝𝙖𝙗𝙖𝙧

Tuesday, June 23, 2026

जिला कांग्रेस कमेटी कार्यकारिणी में एड.पंकज आहूज बना महासचिव


शिवपुरी-
मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी के निर्देशन में घोषित जिला कांगे्रस कार्यकारिणी शिवपुरी की घोषित कार्यकारिणी में एड.पंकज आहूजा को महासचिव पद पर मनोनीत किया है। अपने इस मनोनयन पर महासचिव बने एड.पंकज आहूजा ने कांग्रेस पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी सहित कांग्रेस पार्टी जिलाध्यक्ष मोहित अग्रवाल के प्रति आभार प्रकट किया और विश्वास दिलाया कि कांग्रेस कमेटी के सशक्त संगठन निर्माण को लेकर जिला कांग्रेस कार्यकारिणी के साथ मिलकर कार्य किया जाएगा और आगमाी वर्ष 2028 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की सरकार बनाने के लिए प्रतिबद्धता की जाएगी जिसमें आमजन को अधिक से अधिक संख्या में कांग्रेस पार्टी से जोड़ा जाएगा। एड.पंकज आहूजा के महासचिव बनने पर कांग्रेस पार्टी के नेता, पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं ने बधाईयां प्रेषित की है।

No comments: