---------------------------------News Website By 𝐑𝐚𝐣𝐮 𝐘𝐚𝐝𝐚𝐯--------------------------------

𝙎𝙝𝙞𝙫𝙥𝙪𝙧𝙞 𝙆𝙝𝙖𝙗𝙖𝙧

Tuesday, June 23, 2026

अभाविप की सदस्यता कार्यशाला आयोजित, जिलेभर में संगठन 18 हज़ार सदस्य बनाएगा


शिवपुरी
- अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद शिवपुरी की जिला सदस्यता कार्यशाला आयोजित हुई, जिसमें जिलेभर से विद्यार्थी कार्यकर्ता सहभागी हुए कार्यशाला को संबोधित करते हुए विभाग संगठन मंत्री जसवंत सिंह यादव ने कहा कि विद्यार्थी परिषद का सदस्य बनना यह सौभाग्य का विषय है। सदस्यता अभियान यह हम सभी का उत्सव है इसमें सभी कार्यकर्ता प्राणपण से जुटे, वही विभाग की छात्रा प्रमुख टीना झा प्रांत कार्यकारणी सदस्य कपिल गुर्जर, शिवपुरी नगर मंत्री ऋषभ रघुवंशी मुख्य रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम का मंच संचालन मयंक कलावत ने किया। प्रांत कार्यकारणी सदस्य कपिल गुर्जर एवं नगर मंत्री ऋषभ रघुवंशी ने संयुक्त रूप से बताया कि इस वर्ष जिले भर में 18 हज़ार विद्यार्थी सदस्य बनने का लक्ष्य है प्रत्येक महाविद्यालय विद्यालय में विद्यार्थी कार्यकर्ता टोलिया बनाकर सदस्यता करेंगे। जिले भर के विद्यार्थियों से आग्रह है कि विश्व के सबसे बड़े छात्र संगठन अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद से जुड़कर व्यक्ति निर्माण से राष्ट्र पुन: निर्माण के कार्य में संलग्न हों।

No comments: