इन्डियन वेटरन्स ऑर्गेनाइजेशन की बैठक आयोजितशिवपुरी- इन्डियन वेटरन्स ऑर्गेनाइजेशन की बैठक शहीद तात्या टोपे पार्क में शहीदों को श्रद्धांजलि देते हुए प्रारंभ हुई। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए जिलाध्यक्ष एवं प्रदेश कोऑर्डिनेटर कैप्टन चन्द्र प्रकाश शर्मा ने कहा कि जिस दिन तुम्हें अपना मूल्य समझ आ गया, उसी दिन के बाद किसी की प्रशंसा या निंदा, तुम्हें हिला नहीं पाएगी। काबिलियत खुद में हो, तो दुनिया कद्र करती है, किसी के दाएं-बाएं खड़े होने से किरदार ऊंचे नहीं होते।
जिला अध्यक्ष ने कोर कमेटी सदस्यों को कारगिल विजय दिवस की जिम्मेदारियां सौंपी। संपूर्ण कार्यक्रम के इंचार्ज जिला उपाध्यक्ष अशोक शर्मा होंगे। उनके सहयोगी शहर उपाध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह राजावत, कोषाध्यक्ष विशाल जोशी,वेटरन बलराम ओझा, वेटरन हरि गोविंद ओझा, महासचिव प्रवीण गुप्ता, कोऑर्डिनेटर बृजेश कुमार राठौर होंगे। 26 जुलाई को कारगिल विजय दिवस पर शहीद तात्या टोपे समाधि स्थल से तिरंगा यात्रा निकाली जाएगी। तिरंगा यात्रा शहीद तात्या टोपे समाधि स्थल से राजेश्वरी रोड, गुरुद्वारा चौक, माधव चौक, कोर्ट रोड, अस्पताल चौराहा होते हुए शहीद तात्या टोपे समाधि स्थल पहुंचेगी।
इस अवसर पर पदाधिकारियों ने समस्याओं एवं समाधान पर विचार प्रस्तुत किये। इस अवसर पर उपाध्यक्ष अशोक कुमार शर्मा, कैलाश सिंह जादौन, कैप्टन चन्द्र किशोर चतुर्वेदी, मोहन सिंह राजपूत, महासचिव प्रवीण गुप्ता, कोषाध्यक्ष विशाल जोशी, कोऑर्डिनेटर बृजेश कुमार राठौर, शहर उपाध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह राजावत, अमर सिंह रावत, युवा अध्यक्ष तरुण शर्मा, हरिशंकर गुप्ता, एडवोकेट वरुण शर्मा उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन युवा अध्यक्ष तरुण शर्मा ने किया। कोऑर्डिनेटर बृजेश कुमार राठौर ने आभार व्यक्त किया।

No comments:
Post a Comment