पीडि़तों की सुनवाई कर मौके पर ही कई समस्याओं का किया निदान
शिवपुरी- पुलिस अधीक्षक श्रीमती यांगचेन डोलकर भूटिया के द्वारा पुलिस कन्ट्रोल रुम शिवपुरी मे साप्ताहिक जनसुनवाई का आयोजन कर आमजन की समस्याओं को सुनकर आवेदन/शिकायतों को प्राप्त कर तुरंत निराकरण हेतु संबंधित पुलिस अधिकारियों को निर्देश दिये गये। पुलिस अधीक्षक श्रीमती यांगचेन डोलकर भूटिया के द्वारा मंगलवार को पुलिस कन्ट्रोल रुम शिवपुरी में साप्ताहिक जनसुनवाई का आयोजन किया गया। जनसुनवाई में जिले के विभिन्न क्षेत्रों से आए आमजनों ने अपनी व्यक्तिगत, पारिवारिक और प्रशासनिक समस्याओं से जुड़े आवेदन/शिकायतें पुलिस अधीक्षक शिवपुरी के समक्ष प्रस्तुत किए।
पुलिस अधीक्षक शिवपुरी के द्वारा आयोजित आज की जनसुनवाई के दौरान लगभग 90 से अधिक फरियादियों ने अपनी अलग-अलग समस्याएं रखीं, प्राप्त शिकायतों एवं आवेदनों को पुलिस अधीक्षक द्वारा प्राथमिकता से लेते हुये तुरंत निकाल एवं उचित कार्यवाही के लिये लोगों को विश्वास दिलाया। जनसुनवाई के दौरान मुख्य रूप से जमीनी विवाद, गुमशुदा व्यक्तियों की तलाश, घरेलू हिंसा, धोखाधड़ी और पुलिस कार्रवाई से असंतुष्ट होने जैसे मामले सामने आए, प्राप्त आवेदनों एवं शिकायतों की गंभीरता को देखते हुए संबंधित थाना प्रभारियों और जांच अधिकारियों को तय समय-सीमा के भीतर निष्पक्ष और प्रभावी कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए। पुलिस अधीक्षक शिवपुरी द्वारा स्पष्ट तौर पर कहा है कि जनसुनवाई का मुख्य उद्देश्य पीड़ितों को त्वरित न्याय दिलाना है, लंबित प्रकरणों की समीक्षा की जाएगी एवं लापरवाही बरतने बाले अधिकारियों के खिलाफ भी आवश्यक कार्यवाही की जाएगी। जनसुनवाई के दौरान सीएसपी शिवपुरी श्री संजय चतुर्वेदी, थाना प्रभारीयों सहित अन्य पुलिस अधिकारी मौजूद रहे।

No comments:
Post a Comment