शिवपुरी- करें योग, रहें निरोग थीम पर समजासेवी संस्था भारत विकास परिषद, शाखा शिवपुरी के द्वारा अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर वीर सावरकर पार्क (नगर पालिका गार्डन) में योग एवं स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम उत्साहपूर्वक संपन्न हुआ। इस अवसर पर कार्यक्रम में योगाचार्य राजकुमार बिंदल एवं राष्ट्रीय योग खिलाड़ी कु. पलक तोमर ने उपस्थित सदस्यों को विभिन्न योगासन, प्राणायाम एवं योग के स्वास्थ्य लाभों की जानकारी प्रदान की। उन्होंने बताया कि योग केवल शारीरिक स्वास्थ्य का माध्यम नहीं, बल्कि मानसिक शांति, आत्मविश्वास एवं संतुलित जीवन का आधार भी है।करें योग, रहें निरोग थीम पर आयोजित अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर आयोजित योग कार्यक्रम के बारे में जानकारी देते हुए भारत विकास परिषद शाखा शिवपुरी अध्यक्ष गणेश धाकड़, सचिव अमित सहगल एवं कोषाध्यक्ष विवेक शर्मा ने संयुक्त रूप से बताया कि संस्था के द्वारा वीर सावरकर पार्क में आयोजित अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर आयोजित योग सत्र में परिषद के सदस्यों, मातृशक्ति एवं युवाओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता करते हुए नियमित योग को अपने जीवन का हिस्सा बनाने का संकल्प लिया। इस अवसर पर कार्यक्रम समापन पर कार्यक्रम संयोजक साकेत गुप्ता द्वारा योगाचार्य राजकुमार बिंदल एवं राष्ट्रीय योग खिलाड़ी कु. पलक तोमर का सम्मान किया गया तथा उनके प्रति आभार व्यक्त किया गया।
अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर शाखा के पदाधिकारी, वरिष्ठ सदस्य डॉ. व्ही.सी.गोयल, वीरेंद्र शर्मा, अशोक गोयल, साकेत गुप्ता, श्रीमती अल्का गुप्ता, सुरेंद्र साहू, अरविंद गोयल, विजय अरोरा, श्रीमती मंजू अरोरा, घनश्याम सराफ, श्रीमती इंद्रा सराफ, संजीव जैन, उमेश मित्तल, भानु बंसल, श्रीमती अनुराधा बंसल, विक्रम धाकड़, शैलेन्द्र मित्तल, बृजेश शर्मा, एड रवि सोनी, एड दीपक भार्गव, गिरिराज गर्ग, मनोज अग्रवाल, नरेंद्र गोयल, श्रीमती हेमलता गोयल, दिनेश जैन, राकेश गोयल एवं बड़ी संख्या में परिषद परिवार के सदस्य उपस्थित रहे। कार्यक्रम ने सभी को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने एवं योग के प्रति जागरूक रहने की प्रेरणा प्रदान की। अंत में आभार प्रदर्शन संस्था सचिव अमित सहगल के द्वारा व्यक्त किया गया।

.jpeg)
No comments:
Post a Comment