शिवपुरी में सर्वाधिक टमाटर की खेती को ध्यान में रखते हुए चंबल फर्टिलाईजर का प्रोडक्ट उत्पादक वाला होगा साबितशिवपुरी- कृषकों को जब गुणवत्ता वाला बीज मिलेगा तो उससे फसल की पैदावर भी गुणवत्ता युक्त होगी, इसी को ध्यान में रखते हुए स्थानीय होटल पीएस में चंबल फर्टिलाईजर्स एण्ड केमिकल लिमिटेड के द्वारा कृषकों के लिए टमाटर की खेती में उत्पादकता बढ़ाने के लिए नए प्रोडक्ट उत्तम परसुलो को लांच किया गया। जिसका स्लोगन रहा परसुलो के उपयोग से कीटों पर करारा वार, टमाकर की भरपूर बहार।
इस प्रोडक्ट लांच के अवसर पर भोपाल से आए आरएमओ मुकेश शर्मा, ग्वालियर से एरिया मैनेजर रोहित पंवार एवं परसुला प्रोडक्ट का विश£ेषण कर उसकी उत्पादन क्षमता का विस्तृत ब्यौरा देने के लिए दिल्ली से अनुदीप कुमार पधारे, यहां सभी चंबल फर्टिलाईजर्स एण्ड केमिकल लिमिटेड के इन अधिकारियों का शिवपुरी के खाद-बीज विक्रेता वीरेन्द्र जैन, अंकेश जैन एवं गिर्राज टे्रडिंग कंपनी के डीलर मौजूद रहे जिन्होंने मॉं सरस्वती के चित्र पर दीप प्रज्जवलन कर अधिकारियों का माल्यार्पण कर स्वागत किया तत्पश्चात आरएमओ मुकेश शर्मा के द्वारा कंपनी के अन्य उत्पादों की जानकारी दी जिसमें उन्होंने प्रमुख रूप से उत्तम सुपर हाईजा को लेकर कहा कि इसके प्रयोग से खेतों की उर्वरक क्षमता बढ़ी है और गहरी जड़ों तक दवा पहुंचने से वह लंबी व घनी ग्रोथ करता है, पीईजी टैक्रोलॉजी से यह प्रोडक्ट जड़ों में पकड़ करता है और पौधे की ऊंचाई व गेहूं की फसल में उत्पादकता बढ़ाता है, इससे किसानों को लाभ मिलेगा और वह कंपनी के इन प्रोडक्टों को विश्वास के साथ खरीदकर अपनी उत्पादन क्षमता को बढ़ा सकेंगें।
इसके साथ ही कंपनी ने यूरिया, डीएपी, एनपीके जैसी खाद को भी कृषकों के लिए दिया है जिससे खेतों में इन खाद-बीज से किसान आत्मनिर्भर बने है, इसके अलावा अब बीज के लिए भी कृषकों को परेशान नहीं होना पड़ेगा इसके लिए बाजरा-मक्का के लिए श्रेष्ठ बीज का निर्माण कंपनी ने किया है जिसके प्रयोग से खेती को बढ़ावा मिलेगा। खुशी की बात यह भी है कि जल्द ही कंपनी का चौथा यूरिया प्लांट भी जल्द प्रारंभ होने वाला है जिससे खाद को लेकर होने वालीे परेशानी को समय रहते खत्म किया जा सकेगा।
यही कारण है कि कंपनी के द्वारा अपने कार्यों से इस वर्ष का स्लोगन दिया उत्तम बंधन-विश्वास का बंधन और आगे का स्लोगन है उत्तम का योगदान, संपूर्ण कृषि समाधान जिस पर अमल करते हुए हमारी कंपनी ने कृषकों का विश्वास हासिल किया है और इन प्रोडक्टों से सभी कृषक लाभान्वित होंगें। कार्यक्रम के दौरान अनेकों व्यापारियों की जिज्ञासाओं का समाधान भी मौके पर किया गया और उन्हें खाद-बीज को लेकर विशेष प्रशिक्षण प्रदान किया गया। कार्यक्रम का संचालन व आभार कंपनी के हरिगोविन्द शर्मा के द्वारा किया गया।




No comments:
Post a Comment