शिवपुरी- प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव एवं केंद्रीय संचार एवं पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास मंत्री श्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के प्रस्तावित शिवपुरी भ्रमण की तैयारियों को सुव्यवस्थित करने के उद्देश्य से, प्रदेश के ऊर्जा मंत्री एवं जिले के प्रभारी मंत्री श्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने आज कार्यक्रम स्थल पोलो ग्राउंड का निरीक्षण किया।
इस 5 जुलाई को शिवपुरी शहर के पोलो ग्राउंड में भव्य कार्यक्रम का आयोजन होगा जिसमें मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव और केंद्रीय मंत्री श्री ज्योतिरादित्य सिंधिया शिवपुरी को 2500 करोड़ के निवेश की ऑर्डिनेंस फैक्ट्री की सौगात देंगे।
प्रभारी मंत्री श्री तोमर ने कार्यक्रम स्थल पर की जा रही तैयारियों का विस्तृत जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट श्री अर्पित वर्मा के साथ कार्यक्रम की तैयारी को लेकर चर्चा की। कार्यक्रम की रूपरेखा, मंच व्यवस्था, बैठक प्रबंधन एवं सुरक्षा संबंधी विभिन्न बिंदुओं पर चर्चा की गई। प्रभारी मंत्री ने उपस्थित अधिकारियों को निर्देशित किया कि कार्यक्रम के गरिमापूर्ण आयोजन हेतु सभी आवश्यक व्यवस्थाएं समय-सीमा के भीतर पूर्ण करना सुनिश्चित करें।
निरीक्षण के क्रम में प्रभारी मंत्री ने संबंधित विभागीय अधिकारियों को स्पष्ट दिशा-निर्देश दिए कि जनसमूह के आगमन को दृष्टिगत रखते हुए सुगम यातायात, पर्याप्त पेयजल सुविधा, स्वच्छता एवं स्वास्थ्य सेवाओं की समुचित व्यवस्था की जाए।
सुरक्षा एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने हेतु पुलिस अधीक्षक श्रीमती यांगचेन डोलकर भूटिया से विस्तृत चर्चा की और प्रोटोकॉल के अनुरूप सभी प्रबंध सुदृढ़ रखने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि कार्यक्रम के दौरान यातायात व्यवस्था और सुरक्षा व्यवस्था पूरी तरह सुदृढ़ रहे और सफलतापूर्वक कार्यक्रम का आयोजन हो।
इस अवसर पर शिवपुरी विधायक श्री देवेंद्र जैन, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती नेहा अमित यादव, भाजपा जिलाध्यक्ष श्री जसमंत जाटव सहित अन्य जनप्रतिनिधिगण एवं जिला प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे। प्रभारी मंत्री ने सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि कार्यक्रम के सुचारू संचालन हेतु परस्पर समन्वय स्थापित कर कार्य करना सुनिश्चित करें।
इसके उपरांत उन्होंने शहर में भ्रमण किया और शहर की जनता को पीले चावल देकर इस कार्यक्रम में सहभागी बनने के लिए आमंत्रित किया ।

No comments:
Post a Comment