सोशल मीडिया पर वायरल बैराढ़ व बदरवास में 108 एम्बुलेंस ने बरती लापरवाही पर हुई कार्यवाहीशिवपुरी-राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन मध्यप्रदेश द्वारा जिले में संचालित 108 एम्बुलेंस पर 3,47,436 रूपए की पेनल्टी लगाई है। मामला 9 जुलाई 2026 को बैराढ एवं बदरवास तहसील में 108 एम्बुलेंस की लापरवाही का है जो सोशल मीडिया में वायरल हुआ था।
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. संजय ऋषीश्वर ने बताया कि बीती 9 जुलाई 2026 को सोशल मीडिया में 108 एम्बुलेंस के लापरवाही की खबर वायरल हुई थी। जिसे संज्ञान में लेते हुए मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी शिवपुरी द्वारा से मिशन संचालक राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन को पत्राचार किया गया था। जेईएस प्रोजेक्ट प्रायवेट लिमिटेड द्वारा दिया गया स्पष्टीकरण प्रथम दृष्टया असंतोष जनक प्रतीत होने पर अपर मिशन संचालक एनएचएम भोपाल द्वारा पत्र क्र 4537 दिनांक 20 जुलाई 2026 जारी कर दो एम्बुलेंस बीएलएस सीजी 04 एनएस 2892 लोकेशन सीएचसी कोलारस पर 2,47,244-00रू ( दो लाख सैतालीस हजार दौ सौ चबालीस रू) एवं बीएलएस सीजी 04 एनजेड 1364 लोकेशन सीएचसी बैराढ पर 1,00,192-00रू (एक लाख एक सौ वानवै रू) कुल राशि 3,47,436-00 रू (तीन लाख सैतालीस हजार चार सौ छत्तीस रू) का परिचालन व्यय का शास्ति स्वरूप कटौत्रा किया गया है।

No comments:
Post a Comment