---------------------------------News Website By 𝐑𝐚𝐣𝐮 𝐘𝐚𝐝𝐚𝐯--------------------------------

𝙎𝙝𝙞𝙫𝙥𝙪𝙧𝙞 𝙆𝙝𝙖𝙗𝙖𝙧

Friday, August 28, 2026

अभा क्षत्रिय महासभा महाराणा प्रताप संगठन के द्वारा कल 30 अगस्त को करैरा में क्षत्रिय युवा सम्मेलन


शिवपुरी।
क्षत्रिय समाज की एकता, युवा शक्ति के उत्थान एवं समाज के सर्वांगीण विकास के उद्देश्य से अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा महाराणा प्रताप संगठन करैरा-नरवर के तत्वावधान में कल 30 अगस्त रविवार को क्षत्रिय युवा सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है। सम्मेलन में समाज के युवाओं सहित क्षत्रिय बंधुओं को बड़ी संख्या में शामिल होने का आह्वान किया गया है।

अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा महाराणा प्रताप संगठन का यह युवा सम्मेलन 30 अगस्त 2026, रविवार को दोपहर 12 बजे रामरजा गार्डन, करैरा में आयोजित होगा। कार्यक्रम में अभा क्षत्रिय महासभा महाराणा प्रताप संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं संस्थापक रविन्द्र सिंह भदौरिया, प्रदेश अध्यक्ष ठाकुर रघुराज सिंह वैस तथा प्रदेश समन्वयक एन.पी. सिंह बाबी राजा प्रमुख रूप से उपस्थित रहेंगे। इस युवा सम्मेलन का उद्देश्य समाज में एकता और आपसी सहयोग को मजबूत करना, युवाओं को सामाजिक जिम्मेदारियों के प्रति जागरूक करना तथा समाज के विकास के लिए सामूहिक प्रयासों को गति देना है। आयोजकों ने अधिक से अधिक संख्या में समाजबंधुओं से कार्यक्रम में पहुंचकर इसे सफल बनाने की अपील की है। सम्मेलन के पश्चात सहभोज का आयोजन भी किया गया है। कार्यक्रम के आयोजक समस्त क्षत्रिय समाज, इकाई करेरा-नरवर ने समाज के सभी लोगों से सादर सहभागिता की अपील की है।

No comments: