---------------------------------News Website By 𝐑𝐚𝐣𝐮 𝐘𝐚𝐝𝐚𝐯--------------------------------

𝙎𝙝𝙞𝙫𝙥𝙪𝙧𝙞 𝙆𝙝𝙖𝙗𝙖𝙧

Friday, August 28, 2026

खेलो इंडिया युवा संवाद में खेलों के विकास और खिलाडयि़ों के हित पर हुआ मंथन


शिवपुरी।
भारत सरकार के युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय के तत्वावधान में गत दिवस खेलो इंडिया युवा संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन नोडल स्कूल हैप्पीडेज स्कूल एवं बाल शिक्षा निकेतन स्कूल में किया गया, जिसमें जिले के प्रशिक्षकों, खिलाडयि़ों, खेल संघों के पदाधिकारियों एवं खेल विभाग से जुड़े अधिकारियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की।

कार्यक्रम के दौरान माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी द्वारा देश में खेलों के विकास तथा खिलाडयि़ों के हित में किए जा रहे विभिन्न कार्यों और योजनाओं की जानकारी साझा की गई। देशभर में आयोजित इस युवा संवाद कार्यक्रम में लाखों युवा वर्चुअल माध्यम से जुड़े। कार्यक्रम में खेलो इंडिया स्कीम सहित खेलों से जुड़े विभिन्न नए आयामों एवं खिलाडिय़ों के लिए उपलब्ध अवसरों पर विस्तार से चर्चा की गई। मुख्य अतिथि के रूप में मंडल अध्यक्ष विपुल जैमिनी एवं पार्षद अमरदीप शर्मा उपस्थित रहे। वहीं जिले की अंर्तराष्ट्रीय खिलाड़ी मुश्क़ान शेख ने भी कार्यक्रम में सहभागिता की। 

इस अवसर पर माय भारत के पदाधिकारियों के साथ खेल विभाग के अधिकारी डॉ. के.के. खरे ने खेलो इंडिया योजना के विभिन्न पहलुओं पर विशेष रूप से प्रकाश डाला। कार्यक्रम में गिरीश मिश्रा, कमल सिंह बाथम एवं महेंद्र उपाध्याय सहित अन्य गणमान्यजन उपस्थित रहे। कार्यक्रम में जिले के विभिन्न खेलों से जुड़े करीब 200 प्रशिक्षकों एवं खिलाडिय़ों ने भाग लेकर आयोजन को सफल बनाया। आयोजन का उद्देश्य युवाओं को खेलों के प्रति प्रोत्साहित करना तथा केंद्र सरकार द्वारा खिलाडिय़ों के विकास एवं खेल सुविधाओं के विस्तार के लिए संचालित योजनाओं से परिचित कराना रहा।

No comments: