---------------------------------News Website By 𝐑𝐚𝐣𝐮 𝐘𝐚𝐝𝐚𝐯--------------------------------

𝙎𝙝𝙞𝙫𝙥𝙪𝙧𝙞 𝙆𝙝𝙖𝙗𝙖𝙧

Thursday, August 20, 2026

कन्या महाविद्यालय में नि:शुल्क ड्राइविंग लाइसेंस कैम्प का आयोजन


110 छात्राओं ने कराया पिंक ड्राइविंग लाइसेंस के लिए पंजीयन

शिवपुरी। महिला एवं बाल विकास विभाग, जिला शिवपुरी द्वारा बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना अंतर्गत कलेक्टर अर्पित वर्मा के निर्देशन एवं जिला कार्यक्रम अधिकारी धीरेंद्र सिंह जादौन के निर्देशन में बालिकाओं एवं महिलाओं के सशक्तिकरण तथा उन्हें सुरक्षित एवं आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से परिवहन विभाग के समन्वय से शासकीय कन्या महाविद्यालय, शिवपुरी में नि:शुल्क पिंक ड्राइविंग लाइसेंस कैंप का आयोजन किया गया। कैंप के दौरान महाविद्यालय की 110 छात्राओं ने पिंक ड्राइविंग लाइसेंस के लिए पंजीयन कराया। इस दौरान छात्राओं को वाहन चलाते समय यातायात नियमों का अनिवार्य रूप से पालन करने, हेलमेट पहनने तथा सुरक्षित ड्राइविंग के लिए प्रेरित किया गया। साथ ही छात्राओं को सड़क सुरक्षा एवं यातायात नियमों के प्रति जागरूक किया गया। 

कार्यक्रम में शासकीय कन्या महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ.एनके जैन, एनएसएस जिला संगठन डॉ.एसएस खंडेलवाल, कार्यक्रम अधिकारी डॉ. रेनू राय सहित महिला एवं बाल विकास विभाग से सहायक संचालक पवन तिवारी, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना शाखा प्रभारी जीतेश जैन एवं पर्यवेक्षक आशा दुबे तथा महाविद्यालय का समस्त स्टाफ उपस्थित रहा। कार्यक्रम में महिला एवं बाल विकास विभाग की विभिन्न योजनाओं एवं महिला अधिकारों से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी भी प्रदान की गई।

छात्राओं को बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना, लाड़ली लक्ष्मी योजना तथा महिलाओं से संबंधित विभिन्न कानूनों एवं उनके अधिकारों के बारे में जानकारी दी गई। अधिकारियों ने बालिकाओं को शिक्षा, आत्मनिर्भरता, सुरक्षा एवं समान अवसरों के महत्व के प्रति भी जागरूक किया।  महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा आयोजित इस पहल को बालिकाओं को सुरक्षित, आत्मनिर्भर एवं सशक्त बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया गया। 

No comments: