---------------------------------News Website By 𝐑𝐚𝐣𝐮 𝐘𝐚𝐝𝐚𝐯--------------------------------

𝙎𝙝𝙞𝙫𝙥𝙪𝙧𝙞 𝙆𝙝𝙖𝙗𝙖𝙧

Sunday, August 23, 2026

गुप्त रोग के इलाज के नाम से डॉ.शेख की अवैध संचालित क्लीनिक पर स्वास्थ्य विभाग ने जड़ा ताला


कलेक्टर श्री वर्मा के निर्देश पर हुई कार्यवाही, सीएमएचओ ने दिया फर्जी डॉक्टर के विरूद्ध एफआईआर दर्ज करने आवेदन

शिवपुरी-शहर के झांसी तिराहे पर डॉ.शेख नाम से गुप्त रोगों का उपचार हेतु अवैध रूप से संचालित क्लिनिक पर स्वास्थ्य विभाग के दल  ने छापामार कार्यवाही करते हुए तालाबंदी की कार्यवाही को अंजाम दिया। यह कार्यवाही कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट अर्पित वर्मा के आदेश पर स्वास्थ्य विभाग द्वारा की गई है। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ.संजय ऋषीश्वर ने बताया कि कलेक्टर अर्पित वर्मा को जानकारी प्राप्त हुई कि झांसी तिराहा क्षेत्र में अवैध क्लिनिक का संचालन किया जा रहा है। जिस पर उन्होंने तत्काल कार्यवाही के निर्देश दिए थे। निर्देशों के पालन में जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ.सुनील खंडोलिया के नेतृत्व में तीन सदस्यीय जांच दल गठन किया गया। जिसमें डीएचओ के अतिरिक्त एपिडेमोलॉजिस्ट लाल जू शाक्य एवं फार्मासिस्ट बालेन्दु रघुवंशी थे।

  दल ने रविवार दोपहर झांसी तिराहा क्षेत्र में दबिश दी। जिसमें डॉ.शेख नाम से गुप्त रोगों का उपचार करने वाला क्लिनिक सेसई वाला मिष्ठान भंडार के पास संचालित होता मिला। शेख क्लिनिक का संचालन करते हुए आजिम पुत्र अजमल शेख निवासी ग्राम सहर जिला मथुरा मिला। जिसने जांच दल को बताया कि उसका भाई शेख अजहर अली एमबीबीएस चिकित्सक है, परन्तु उसके पास कोई वैध चिकित्सकीय उपचार की डिग्री नहीं है। इस पर जांच दल ने कार्यवाही करते हुए डॉ शेख क्लिनिक पर तालाबंदी की कार्यवाही की तथा अपना प्रतिवेदन मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ.संजय ऋषीश्वर को सौंपा। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी शिवपुरी ने जांच दल के प्रतिवेदन के आधार पर तत्काल प्रभाव से एफआईआर दर्ज कराने हेतु आवेदन सिटी कोतवाली शिवपुरी में प्रस्तुत किया है।

No comments: