शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए किया गया सम्मानितशिवपुरी- शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान और उत्कृष्ट नेतृत्व के लिए गुरु नानक इंटरनेशनल स्कूल, शिवपुरी के निदेशक महिपाल अरोरा को वर्ष 2026 के उत्कृष्ट विद्यालय नेता सम्मान से मुम्बई में सम्मानित किया गया। यह सम्मान समारोह बीती 16 अगस्त 2026 को मुंबई के अंधेरी ईस्ट स्थित रेडिसन ब्लू में आयोजित एशियन लीडरशिप एंड एजुकेटर्स अवार्ड कार्यक्रम में हुआ। शिक्षा जगत से जुड़े विशिष्ट अतिथियों और प्रतिनिधियों की मौजूदगी में गुरूनानक स्कूल संचालक महिपाल अरोरा को यह सम्मान प्रदान किया गया।
सम्मान पत्र में शिक्षा के क्षेत्र में उनके समर्पण, अनुभव, उपलब्धियों तथा राष्ट्र और समाज के बेहतर भविष्य के निर्माण में उनके योगदान को विशेष रूप से रेखांकित किया गया। गुरु नानक इंटरनेशनल स्कूल के नेतृत्व में शिक्षा की गुणवत्ता, विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास और आधुनिक शैक्षणिक पद्धतियों को बढ़ावा देने के प्रयासों के लिए मिली यह उपलब्धि शिवपुरी के लिए भी गौरव का विषय है। सम्मान प्राप्त होने के बाद शिक्षा जगत, शुभचिंतकों और परिचितों ने महिपाल अरोरा को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। लोगों ने कहा कि ऐसे सम्मान शिक्षाविदों को बेहतर कार्य करने के लिए प्रेरित करते हैं।

No comments:
Post a Comment