बैडमिंटन एकल वर्ग में नैतिक शिवहरे ने प्रथम, निशानेबाजी में अंशुल उपाध्याय ने प्रथमशिवपुरी। भारत विकास परिषद, शाखा शिवपुरी द्वारा सांस्कृतिक सप्ताह के अंतर्गत द्वितीय दिवस पर विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं का उत्साह एवं उमंग के साथ आयोजन किया गया। आयोजन का उद्देश्य परिषद के सदस्यों में स्वस्थ जीवनशैली, खेल भावना, अनुशासन एवं आपसी सहभागिता को बढ़ावा देना रहा। कार्यक्रम का शुभारंभ शूटिंग प्रशिक्षक हनी सर द्वारा दीप प्रज्वलन के साथ किया गया। इस अवसर पर उन्होंने शिवपुरी में उपलब्ध उच्च स्तरीय निशानेबाजी सुविधाओं की जानकारी दी तथा खेल एवं निशानेबाजी के क्षेत्र में उपलब्ध संभावनाओं से सदस्यों को अवगत कराया। इस खेल आयोजन को सफल बनाने में खेल एवं युवा कल्याण संचालनालय तथा जिला खेल अधिकारी डॉ.के.के. खरे का विशेष सहयोग एवं मार्गदर्शन प्राप्त हुआ।
परिषद ने खेल गतिविधियों के आयोजन में सहयोग के लिए विभाग एवं जिला खेल अधिकारी के प्रति आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर शाखा अध्यक्ष गणेश धाकड़, सचिव अमित सहगल एवं विपिन शर्मा की गरिमामयी उपस्थिति के साथ कार्यक्रम में रीना गुप्ता, सीमा समाधिया (संयोजक), प्रीति जैन, रवजीत ओझा, अंजलि शर्मा, स्नेहलता शर्मा, ममता मित्तल, संध्या मित्तल, सीमा गोयल, सपना गोयल, मंजू अरोरा, सरला वर्मा, अन्नू खेमरिया, प्रीति गोयल, खुशबू जैन, मधु जैन, पूजा शर्मा, साधना गोयल, रुचि उपाध्याय एवं सुनीता गुप्ता सहित परिषद की अनेक महिला सदस्य उपस्थित रहीं। कार्यक्रम का सफल संचालन श्रीमती रुचि उपाध्याय द्वारा किया गया।
बैडमिंटन प्रतियोगिता
बैडमिंटन के एकल वर्ग में नैतिक शिवहरे ने प्रथम तथा सत्यम गोयल ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। युगल वर्ग में कुणाल ओझा एवं देवांश मिश्रा की जोड़ी प्रथम तथा करण कुशवाहा एवं पृथ्वी शर्मा की जोड़ी द्वितीय रही। प्रतियोगिता में प्रशिक्षक चिंतन गुप्ता का मार्गदर्शन प्राप्त हुआ।
निशानेबाजी प्रतियोगिता
निशानेबाजी प्रतियोगिता में प्रतिभागियों ने शानदार प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में राष्ट्रीय स्तर के खिलाडयि़ों ने भी सहभागिता की। अंशुल उपाध्याय ने प्रथम, नवोदित ने द्वितीय तथा प्रतीक्षा बघेल ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। प्रतियोगिता में निशानेबाजी प्रशिक्षक श्री हनी सर का मार्गदर्शन एवं सहयोग रहा।
महिलाओं की 100 मीटर दौड़
महिलाओं के लिए आयोजित 100 मीटर दौड़ में परिषद की महिला सदस्यों ने पूरे उत्साह एवं खेल भावना के साथ सहभागिता की। कनिष्ठ महिला वर्ग में पूजा शर्मा प्रथम, अंजलि शर्मा द्वितीय एवं संध्या मित्तल तृतीय रहीं। वरिष्ठ महिला वर्ग में सपना गोयल ने प्रथम तथा सीमा गोयल ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। दौड़ प्रतियोगिता में प्रशिक्षक श्री पवन शर्मा का मार्गदर्शन प्राप्त हुआ।

.jpeg)
No comments:
Post a Comment