---------------------------------News Website By 𝐑𝐚𝐣𝐮 𝐘𝐚𝐝𝐚𝐯--------------------------------

𝙎𝙝𝙞𝙫𝙥𝙪𝙧𝙞 𝙆𝙝𝙖𝙗𝙖𝙧

Wednesday, August 19, 2026

उत्कृष्ट कार्य के लिए राजस्व कर्मचारी पुष्पेंद्र शर्मा सम्मानित


शिवपुरी
। राजस्व विभाग में कार्यरत कमलागंज निवासी पुष्पेंद्र शर्मा को अपने कार्य में उत्कृष्ट प्रदर्शन एवं कार्यकुशलता के लिए स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर सम्मानित किया गया। राजस्व विभाग में कार्यरत रहते हुए पुष्पेंद्र शर्मा ने वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन एवं मार्गदर्शन में सौंपे गए दायित्वों का कुशलतापूर्वक निर्वहन किया। अपने कार्यों में तत्परता, कार्यकुशलता एवं जिम्मेदारी का परिचय देते हुए उन्होंने अधिकारियों को प्रभावित किया। उनके उत्कृष्ट कार्यों को देखते हुए इस वर्ष 15 अगस्त के मुख्य समारोह में कलेक्टर अर्पित वर्मा द्वारा पुष्पेंद्र शर्मा को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। 

सम्मान प्राप्त होने पर राजस्व विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने पुष्पेंद्र शर्मा को बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। विभागीय अधिकारियों ने कहा कि कर्मचारियों द्वारा अपने दायित्वों का निष्ठा एवं समर्पण के साथ निर्वहन किया जाना विभाग की कार्यप्रणाली को बेहतर बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। वहीं सम्मानित कर्मचारी पुष्पेंद्र शर्मा ने कलेक्टर सहित वरिष्ठ अधिकारियों एवं राजस्व विभाग के समस्त अधिकारियों-कर्मचारियों के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि यह सम्मान उनके लिए प्रेरणादायी है और वे भविष्य में भी पूरी निष्ठा एवं जिम्मेदारी के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करते रहेंगे।

No comments: