महादेव मंदिर में महाभिषेक एवं विधि-विधान से पूजनकर प्रसाद का किया वितरणशिवपुरी। बीती 17 अगस्त का दिन गुप्ता परिवार के लिए भावनाओं और श्रद्धा से भरा विशेष अवसर रहा। इस दिन किरण फाउण्डेशन की संस्थापिका दिवंगत श्रीमती किरण गुप्ता एवं परिवार के दादा बालकृष्ण गुप्ता का जन्मदिवस एक साथ मनाया गया। परिवार की ओर से दादा के लिए विशेष सरप्राइज पार्टी का आयोजन भी किया गया। सावन मास के सोमवार एवं नाग पंचमी के पावन संयोग पर महादेव मंदिर में महाभिषेक एवं विधि-विधान से पूजन कराया गया। परिवार के सदस्यों ने मंदिर को अपने हाथों से आकर्षक रूप से सजाया। पूजन के पश्चात मंदिर परिसर में केक काटकर दोनों के जन्मदिवस की खुशियां मनाई गईं। इस दौरान परिवारजनों के साथ आसपास के लोग भी मौजूद रहे। मंदिर में चल रहे कीर्तन से पूरा वातावरण भक्तिमय बना रहा।
वहीं, स्वर्गीय किरण गुप्ता के जन्मदिवस के अवसर पर सुश्री सौम्या गुप्ता द्वारा प्रतिवर्ष की जाने वाली सेवा परंपरा को इस वर्ष भी जारी रखा गया। इस अवसर पर छोटे बच्चों को 26 जोड़ी नए कपड़े वितरित किए गए। दादा बालकृष्ण गुप्ता एवं दादी श्रीमती अंगूरी गुप्ता के शुभ हाथों से बच्चों को कपड़े प्रदान किए गए। कार्यक्रम में किरण फाउंडेशन, शिवपुरी के चेयरमैन यशवंत गुप्ता एवं सचिव सुश्री सौम्या गुप्ता सहित परिवार के सदस्य उपस्थित रहे। परिवारजनों ने कहा कि मां किरण के जन्मदिवस पर हर वर्ष सेवा कार्य के माध्यम से उनकी स्मृतियों को जीवित रखना और जरूरतमंद बच्चों के चेहरों पर मुस्कान लाना ही इस दिन को मनाने का सबसे सुंदर उद्देश्य है। सेवा, श्रद्धा और पारिवारिक भावनाओं से जुड़ा यह आयोजन सभी के लिए यादगार बन गया।


No comments:
Post a Comment