शिवपुरी। भारत विकास परिषद, शाखा शिवपुरी द्वारा स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर शाखा सचिव अमित सहगल के निवास पर गरिमामय वातावरण में ध्वजारोहण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में परिषद के सदस्यों ने राष्ट्रध्वज को नमन करते हुए ध्वजारोहण किया और राष्ट्रगान के साथ स्वतंत्रता दिवस समारोह का शुभारंभ किया। इस अवसर पर उपस्थित सदस्यों ने एक-दूसरे को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं तथा देश की स्वतंत्रता के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले वीर स्वतंत्रता सेनानियों एवं अमर शहीदों को श्रद्धापूर्वक स्मरण किया।
परिषद सदस्यों ने कहा कि स्वतंत्रता केवल अधिकार नहीं, बल्कि राष्ट्र के प्रति हमारे कर्तव्यों और जिम्मेदारियों का भी स्मरण कराती है। देश की एकता, अखंडता, संस्कार और सेवा भावना को मजबूत करना प्रत्येक नागरिक का दायित्व है। समाज और राष्ट्र के विकास में प्रत्येक व्यक्ति को अपनी भूमिका निभाते हुए सकारात्मक योगदान देना चाहिए। भारत की स्वतंत्रता के 80वें वर्ष के अवसर पर परिषद परिवार ने राष्ट्रहित में सेवा, संस्कार और सामाजिक सरोकारों के साथ आगे बढऩे का संकल्प लिया। सदस्यों ने आपसी आत्मीयता के साथ स्वतंत्रता दिवस की खुशियां साझा कीं और 'राष्ट्र प्रथमÓ की भावना को अपने जीवन में और मजबूत करने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में भारत विकास परिषद, शाखा शिवपुरी के सदस्यों की सहभागिता रही।

No comments:
Post a Comment