---------------------------------News Website By 𝐑𝐚𝐣𝐮 𝐘𝐚𝐝𝐚𝐯--------------------------------

𝙎𝙝𝙞𝙫𝙥𝙪𝙧𝙞 𝙆𝙝𝙖𝙗𝙖𝙧

Monday, August 31, 2026

नरवर में झा/ओझा समाज युवक मंडल की बैठक संपन्न


घनश्याम झा बने कार्यकारी अध्यक्ष, समाज की एकता और संगठन विस्तार पर दिया जोर

शिवपुरी/नरवर। ओझा समाज युवक मंडल, मध्य प्रदेश (रजि.) की ओर से गत दिवस नरवर में तहसील स्तरीय सामाजिक बैठक आयोजित की गई। बैठक में समाज की एकता, संगठन की मजबूती, सामाजिक उत्थान तथा युवाओं की सक्रिय भागीदारी को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन, पुष्पमाला अर्पण एवं मंत्रोच्चार के साथ हुआ। बैठक में उपस्थित समाजबंधुओं की सर्वसम्मति से घनश्याम झा को नरवर तहसील का कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किया गया। नवनियुक्त कार्यकारी अध्यक्ष ने समाजहित में पूरी निष्ठा से कार्य करने तथा क्षेत्र में संगठन को मजबूत एवं विस्तारित करने का संकल्प लिया।

बैठक में संगठन के प्रदेश अध्यक्ष राज ओझा, प्रदेश कोषाध्यक्ष नंदकिशोर ओझा, प्रदेश सचिव एडवोकेट कृष्णकांत झा, संगठन मंत्री रंजीत झा, प्रदेश संगठन मंत्री रामकुमार झा सहित वरिष्ठ समाजबंधु एवं युवा बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। प्रमुख रूप से भगवत झा गुरु, कैलाश झा, हरगोविंद ओझा (सेवानिवृत्त भारतीय सेना), जगदीश झा, कैलाश ओझा, महेश झा (कल्लू), पिंकू झा, मदनमोहन झा, जुगल किशोर झा (पत्ते), विक्की झा, दिनेश ओझा, टिंकल झा, कपिल ओझा, गगन ओझा, आशीष ओझा, शिवम ओझा सहित अन्य समाजबंधु मौजूद रहे। वक्ताओं ने कहा कि समाज की प्रगति के लिए एकता, भाईचारा, संगठनात्मक मजबूती और युवाओं की सक्रिय भागीदारी आवश्यक है। बैठक में नरवर क्षेत्र में संगठन को गांव-गांव तक मजबूत करने और समाज के हित में निरंतर कार्य करने पर जोर दिया गया। कार्यक्रम के अंत में समाजबंधुओं ने नवनियुक्त कार्यकारी अध्यक्ष घनश्याम झा को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं तथा संगठन को मजबूत बनाने में सहयोग का संकल्प लिया।

No comments: