करैरा, पोहरी, पिछोर, बदरवास, बैराड़ और नरवर की दर्जनों शासकीय उचित मूल्य दुकानों और बेयर हाउस की हुई सघन जांचशिवपुरी-कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट अर्पित वर्मा के निर्देशानुसार जिले भर में राशन वितरण व्यवस्था को पारदर्शी, सुव्यवस्थित और सर्वसुलभ बनाने के लिए व्यापक औचक निरीक्षण अभियान चलाया गया। अभियान के तहत तहसील करैरा, पोहरी, पिछोर,खनियाधाना, बदरवास, बैराड़ एवं नरवर के एसडीएम, तहसीलदार एवं नायब तहसीलदारों ने अपने-अपने क्षेत्रों की शासकीय उचित मूल्य (पीडीएस) दुकानों का आकस्मिक निरीक्षण कर खाद्यान्न स्टॉक, तौल और वितरण प्रणाली का जायजा लिया।
अनियमितता और अशांति फैलाने पर 5 लोगों के विरुद्ध वैधानिक कार्रवाई,
प्राप्त शिकायतों और निरीक्षण अभियान के दौरान खाद्यान्न वितरण में गंभीर अनियमितता और अशांति फैलाने के मामलों में प्रशासन द्वारा कड़ी वैधानिक कार्रवाई की गई है। इसके तहत तहसील बदरवास अंतर्गत शासकीय उचित मूल्य की दुकान मांगरोल की पीओएस मशीन में 36 किग्रा गेहूं व 8 किग्रा चावल दर्ज होने के बावजूद भौतिक रूप से खाद्यान्न उपलब्ध न कराने पर विक्रेता श्री रामकृष्ण यादव के विरुद्ध प्रतिबंधात्मक कार्रवाई कर जेल भेजा गया। इसी प्रकार शासकीय उचित मूल्य की दुकान कार्या की पीओएस मशीन में 110 क्विंटल गेहूं व 40 क्विंटल चावल शेष होने के बाद भी स्टॉक न मिलने और ग्रामीणों को वितरण न करने पर सुनील खंगार व फेरन सिंह परिहार को जेल भेजा गया, इसके अतिरिक्त पीडीएस दुकान देहरबारा के विक्रेता सुरेंद्र सिंह रावत द्वारा खाद्यान्न वितरण न करने से उत्पन्न कानून व्यवस्था की स्थिति के कारण सुरेंद्र सिंह रावत के विरुद्ध भी वैधानिक कार्रवाई की गई है। जबकि शासकीय उचित मूल्य दुकान देहरदा सड़क पर खाद्यान्न वितरण के दौरान अशांति फैलाने वाले व्यक्ति अजब सिंह जाटव निवासी जूर के विरुद्ध भी कार्रवाई कर जेल भेजा गया है।

पोहरी अनुभाग: दुकानों के साथ माँ नर्मदा बेयर हाउस का औचक निरीक्षण
पोहरी एसडीएम जे.पी. गुप्ता ने आंकुर्सी, मारोरा अहीर, मडख़ेड़ा, देहदे एवं माँ नर्मदा बेयर हाउस का निरीक्षण किया। आंकुर्सी में राशन पर्ची न निकलने व बोर्ड न होने पर दुरुस्त करने के निर्देश दिए। मारोरा अहीर में दुकान बंद मिलने पर एक घंटे के भीतर खोलकर वितरण पूरा करने के निर्देश दिए। बेयर हाउस निरीक्षण के दौरान शेष फीडिंग का कार्य उसी दिन पूरा करने के निर्देश दिए गए। वहीं तहसीलदार श्रीमती कल्पना शर्मा ने झिरी राशन दुकान की जांच की।

No comments:
Post a Comment