---------------------------------News Website By 𝐑𝐚𝐣𝐮 𝐘𝐚𝐝𝐚𝐯--------------------------------

𝙎𝙝𝙞𝙫𝙥𝙪𝙧𝙞 𝙆𝙝𝙖𝙗𝙖𝙧

Wednesday, September 2, 2026

आईटीबीपी दूरसंचार वाहिनी में एकल अभियान द्वारा रक्षाबंधन का आयोजन


शिवपुरी-
दूरसंचार वाहिनी, भातिसीपु बल में एकल अभियान अंचल संस्थान, शिवपुरी द्वारा रक्षाबंधन पर्व का आयोजन अत्यंत हर्षोल्लास के साथ किया गया। इस अवसर पर एकल अभियान अंचल संस्थान की बहनों ने वाहिनी के समस्त पदाधिकारियों को रक्षा सूत्र बाँधकर उनके लंबे व सुरक्षित जीवन की कामना की। बहनों ने देश की सुरक्षा में तत्पर जवानों के प्रति आभार व्यक्त किया और कहा कि देश की सीमाओं और नागरिकों की रक्षा करने वाले जवानों की वजह से पूरा देश स्वयं को सुरक्षित महसूस करता है। राजीव लोचन शुक्ल, उप महानिरीक्षक, दूरसंचार वाहिनी द्वारा अपने संबोधन में एकल अभियान अंचल संस्थान से आई हुई बहनों का धन्यवाद व्यक्त करते हुए उन्हें सुरक्षा का पूर्ण भरोसा दिलाया। क्रार्यक्रम में डॉ. सुषमा शुक्ला, चीफ एग्जीक्यूटिव, हावा, दूरसंचार वाहिनी के साथ-साथ वाहिनी के अधिकारीगण, अधीनस्थ अधिकारीगण, हिमवीर एवं हिमवीरांगनाएं उपस्थित रहीं। क्रार्यक्रम का समापन सौहार्दपूर्ण वातावरण और राष्ट्रसेवा के दृढ संकल्प के साथ संपन्न हुआ।

No comments: