शिवपुरी- कांग्रेस संगठन को मजबूती प्रदान करने के उद्देश्य से शिवपुरी जिले के वरिष्ठ कांग्रेस नेता स्व.श्री आलोक सिंह चौहान के ज्येष्ठ पुत्र सिद्धार्थ सिंह चौहान को यूथ कांग्रेस का शिवपुरी जिलाध्यक्ष मनोनीत किया गया है जबकि इसी क्रम में यूथ कांग्रेस का प्रदेश सचिव के पद सबसे कम उम्र में सत्यम नायक को मनोनीत किया गया है। यह मनोनयन मप्र कांग्रेस अध्यक्ष एबं पूर्ब मुख्यमंत्री कमलनाथ की मंशानुसार तथा पिछोर विधायक एबं पूर्ब मंत्री केपी सिंह कक्काजू के निर्देशन में जिला कांग्रेस अध्यक्ष एडवोकेट श्रीप्रकाश शर्मा की अनुशंसा पर युवक कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष कुणाल चौधरी के द्वारा किया गया है जिसमें कांग्रेस के युवा नेता सिद्वार्थ सिंह चौहान को युबक कांग्रेस का जिला अध्यक्ष व सत्यम नायक को प्रदेश सचिव नियुक्त किया गया है।
इस मनोनयन पर दोनों ही युवा कांग्रेस नेताओं के द्वारा अपने मनोनयन को लेकर पूर्व मंत्री एवं पिछोर विधायक के.पी.सिंह कक्काजू, युवक कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष कुणाल चौधरी, प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष हर्षित गुरु, कांग्रेस जिलाध्यक्ष श्रीप्रकाश शर्मा, जिला कांग्रेस कार्यकारी अध्यक्ष किशन सिंह तोमर, कोषाध्यक्ष राजेन्द्र गर्ग, जिला उपाध्यक्ष बासित अली, प्रदेश कांग्रेस कमिटी के प्रवक्ता अजीत सिंह भदौरिया, जिला प्रवक्ता विजय चौकसे, जिला व्यापार प्रकोष्ठ कांग्रेस के जिला अध्यक्ष के.के.खंडेलवाल का आभार व्यक्त किया है
वहीं मनोनीत होने पर दोनों ही युवा नेताओं को इस मनोनयन पर बधाई देने वालों में पूर्व विधायक हरिवल्लभ शुक्ला, गणेश गौतम, विजय प्रताप सिंह चौहान, एपीएस सिंह चौहान, चंद्रकांत मामा, गणेशीलाल जैन, शहर अध्यक्ष मोहित अग्रवाल, प्रदीप बिरथरे, शिवप्रताप सिंह कुशवाह, राजू गुर्जर, आजाद खान, जिला अध्यक्ष युवक कांग्रेस अमित शिवहरे, जिलाध्यक्ष एनएसयूआई पुनीत शर्मा, नवनीत गुर्जर, नलिन शर्मा, शान्तनु सिंह कुशवाह, मोहित शिवहरे, हर्षवर्धन सिंह चौहान, सत्यम सिंह चौहान, अमन खान, शारुख कुर्रेशी, विकाश तोमर, आशीष श्रीवास्तव, गौरव बंसल, निकेत सिंह चौहान, शिवम सिंह सेंगर, राजा ओझा व आयुष सिंघल आदि शामिल है।


No comments:
Post a Comment