Responsive Ads Here

Shishukunj

Shishukunj

Monday, July 25, 2022

ग्राम हातौद में जनजाति उत्थान सेवा समिति के द्वारा किया गया पौधरोपण


शिवपुरी-
मप्र शासन के द्वारा इन दिनों अंकुर अभियान के तहत पौधरोपण कार्यक्रम विभिन्न स्थानों पर किया जा रहा है। इसी क्रम में अधिक से अधिक पौधरोपण के प्रति प्रेरित हो इसे लेकर अंकुर अभियान के इन पौधों का रोपण करते हुए वायदूत एप्प पर फोटो अपलोड कर अन्य लेागों को प्रोत्साहित किया जा रहा है। विभिन्न समाजसेवी संस्थाऐं भी इस पौधरोपण कार्य में अपना योगदान दे रही है। 

इसी क्रम में जिला मुख्यालय से करीब 8 किमी दूर स्थित ग्रात हातौद में भी सहरिया बस्ती में अंकुर अभियान के तहत पौधरोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें सेवाभावी संस्था जनजाति उत्थान सेवा समिति के द्वारा ग्राम हतोद की सहरिया बस्ती के पास 51 फलदार पौधों का रोपण किया गया। इस पौधरोपण में मुख्य रूप से वीरेंद्र मांझी, सच्चिदानंद गोस्वामी, गुरवीर सिंह, गुरनाम सिंह ,जितेंद्र मांझी, गुरुसेवक रंधावा ,पवन राठौर ,निक्की राठौर, सेंकी मित्तल आदि के द्वारा ना केवल पौधे रोपे गए बल्कि इन पौधों को संरक्षित करने का संकल्प भी संस्था जनजाति उत्थान सेवा समिति के द्वारा लिया गया जो यहां रोपे गए पौधों की देखरेख की जिम्मेदारी गुरुद्वारा प्रबंधन के साथ करेगी।

No comments:

Post a Comment