Responsive Ads Here

Shishukunj

Shishukunj

Friday, February 24, 2023

बूथ कार्यकर्ता ही दिलाता है पार्टी को विजय : मनीष अग्रवाल


शिवपुरी।
भारतीय जनता पार्टी यूपी द्वारा विभिन्न मंडलों की हुई बैठकों में दिनारा मंडल की बैठक संपन्न हुई जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा जिला मंत्री मनीष अग्रवाल उपस्थित रहे उन्होंने बैठक लेते हुए कहा कि जो कार्यकर्ता बूथ पर समर्पित होकर काम करता है वही पार्टी को चुनाव जीता पाता है एवं भारतीय जनता पार्टी के संगठनात्मक ढांचा शक्ति केंद्र एवं पन्ना प्रभारी भाजपा की जीत को सुनिश्चित करते हैं। भाजपा मंडल दिनारा की इस मंडल की अध्यक्षता मंडल के अध्यक्ष वीरेंद्र यादव ने की। इस अवसर पर प्रमुख रूप से मंगल सिंह यादव, यादराम पटेल, हरसरू यादव, देवेंद्र बेमटे, महामंत्री बलवान लोधी, युवा मोर्चा अध्यक्ष विपिन गुप्ता, महिला मोर्चा अध्यक्ष ज्योति अहिरवार, समरत लोधी, हरिमोहन कुशवाह सहित समस्त भाजपा मंडल के कार्यकर्ता एवं बूथों से आए अध्यक्ष शक्ति केंद्र प्रभारी संयोजक संयोजक उपस्थित रहे।  

No comments:

Post a Comment