Responsive Ads Here

Shishukunj

Shishukunj

Saturday, June 10, 2023

आस्था प्रयास संस्था ने मनाया विश्व पर्यावरण दिवस, रोपे पौधे


शिवपुरी-
समाजसेवी संस्था आस्था प्रयास के द्वारा स्थानीय मुक्तिधाम मार्ग स्थित संस्था कार्यालय पर विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया। यहां इस अवसर पर विभिन्न प्रजापति के पौधों का रोपण भी किया गया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से पर्यावरण विद बृजेश सिंह मौजूद रहे जिन्होंने प्राकृतिक पर्यावरण के रूप में आयोजित इस कार्यक्रम को लेकर समाजसेवी संस्था आस्था प्रयास के कार्यों की प्रशंसा की साथ ही उन्होंने यहां मौजूद संस्था के हरेक पदाधिकारी व सदस्यों से आगे आकर प्राकृतिक पर्यावरण संरक्षण में योगदान देने का आह्वान भी किया। 

आस्था प्रयास संस्था की अध्यक्ष श्रीमती मधु सेंगर के द्वारा विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर अपना संबोधन दिया गया और पर्यावरण संरक्षण की दृष्टि से उचित कार्य करने की बात कही गई। इस अवसर पर शिव योगा शिक्षा संस्था के अध्यक्ष सतेन्द्र सेंगर भी मौजूद रहे जिन्होंने यहां पौधरोपण कार्यक्रम में योगदान दिया। आस्था प्रयास संस्था के इस विश्व पर्यावरण दिवस कार्यक्रम का संचालन व आभार प्रदर्शन संस्था के वीरेन्द्र माथुर के द्वारा व्यक्त किया गया। यहां हरित पौधों का रोपण भी हुआ जिसमें नीम, आंवला, जामुन सहित अन्य विभिन्न प्रजाति के पौधे शामिल हैं। कार्यक्रम के अंत में सभी को स्वल्पाहार का वितरण कर कार्यक्रम का समापन किया गया। इस अवसर पर संस्था के राजकुमार, अविनाश सिंह, अमित, राजगोपाल सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

No comments:

Post a Comment