शिवपुरी- मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेशाध्यक्ष जीतूृ पटवारी के निर्देशन में जिला कांग्रेस कमेटी शिवपुरी अध्यक्ष मोहित अग्रवाल के नेतृत्व में कांग्रेस संगठन को ब्लॉक कांग्रेस तक मजबूत करने के उद्देश्य से ब्लॉक कांग्रेस पदाधिकारियों का मनोनयन किया गया है, जिसमें खरई ब्लॉक अध्यक्ष के रूप में धनंजय शर्मा सोनू (कूड़ाजागीर)के निर्वाचित होने पर ब्लॉक खरई में कांग्रेस पार्टी के जिलाध्यक्ष मोहित अग्रवाल व नव निर्वाचित ब्लॉक अध्यक्ष धनंजय शर्मा सोनू (कूड़ाजागीर) का जोदार स्वागत किया गया।
इस अवसर पर जिला मुख्यालय स्थित जिला कांग्रेस कार्यालय से जिलाध्यक्ष मोहित अग्रवाल के साथ कांग्रेस संगठन के अन्य पदाधिकारी व कार्यकर्ता चार पहिया वाहनों के काफिल से निकले और ब्लॉक खरई के मार्ग में जगह-जगह कांग्रेस पार्टी के प्रमुख पदाधिकारियों का माल्यार्पण व स्वागत किया गया। इसके साथ ही नवनिर्वाचित ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष खरई के क्षेत्र में भी स्वागत का यह क्रम जारी रहा जिसमें जिला कांग्रेस अध्यक्ष और खरई ब्लॉक अध्यक्ष धनंजय शर्मा सोनू (कूड़ा जागीर) का भव्य स्वागत ग्रामवासियों एवं सभी कार्यकर्ताओं के द्वारा किया गया।
इस अवसर पर जिला कांग्रेस अध्यक्ष मोहित अग्रवाल के द्वारा उपस्थित कांग्रेस कार्यकर्ता की मीटिंग ली गई और ब्लॉक ख्ररई सहित संपूर्ण जिले में कांग्रेस संगठन को सशक्त और मजबूत बनाए रखने पर जोर दिया गया। इस दौरान सभी ने मिलकर यहां आयोजित स्नेहभोज में भाग लिया। इस अवसर पर इस स्वागत समारोह में मोहित अग्रवाल जिला अध्यक्ष, साजिद विद्यार्थी (पूर्व पार्षद), राजेंद्र (राजू) गुर्जर (शहर कांग्रेस अध्यक्ष), अनिल शर्मा उत्साही, दिनेश वशिष्ठ, अवधेश शिवहरे, राकेश रावत (खैरोना), जुबेर ख़ान, तबीब ख़ान, सुरेंद्र कंसाना (मगरोनी) राजकुमार शाक्य, राजेंद्र शर्मा उपस्थित रहे। इस दौरान ब्लॉक अध्यक्ष के रूप में धनंजय शर्मा सोनू (कूड़ाजागीर) के द्वारा अपने मनोनयन के प्रति समस्त कांग्रेसजनों एवं जिला कांग्रेस पार्टी के प्रति आभार व्यक्त किया गया।


No comments:
Post a Comment