111 यूनिट रक्तदान कर बनाया रिकॉर्ड, पहली बार युवा हुए प्रेरित आगे आकर किया रक्तदान, संस्था ने किया सम्मानशिवपुरी। जरूरतमंदों को रक्त उपलब्ध कराने के लिए समाजसेवी संस्था भारत विकास परिषद शाखा शिवपुरी के द्वारा मनाए ज रहे सेवा प्रकल्प के अंतर्गत सेवा सप्ताह के दौरान रविवार को स्थानीय टोडरमल सिफारिशमल पेट्रोल पंप माधवचौक पर एक दिवसीय स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इस रक्तदान शिविर में रक्तदाताओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और 111 यूनिट रक्तदान सर्वाधिक रूप से रक्तदान करते हुए शिविर से युवा प्रभावित हुए जिन्होंने आगे आकर अपने माता-पिता के द्वारा रक्तदान करने की प्रेरणा से प्रेरित होकर स्वैच्छिक रक्तदान किया। ऐसे सभी रक्तदाताओं का संस्था के द्वारा माल्यार्पण कर सम्मान करते हुए उक्तदाताओं का उत्साहवर्धन किया गया। शिविर में 111वें रक्तदाता के रूप में संस्था के पूर्व अध्यक्ष संजीव जैन कैपीटल रहे जिन्होंने अन्य रक्तदाताओं को रक्तदान करने के लिए प्रेरित किया। यह संयोग ही है कि एक ही दिन में संस्था के सर्वाधिक 111 यूनिट रक्तदान कर रक्तकोष में जमा कराया गया।
भारत विकास परिषद शाखा शिवपुरी अध्यक्ष एड.शैलेन्द्र समाधिया व सचिव पुनीत जैन, कार्यक्रम संयोजक उमेश मित्तल ने संयुक्त रूप से जानकारी देते हुए बताया कि संस्था के द्वारा इन दिनों सेवा सप्ताह मनाया जा रहा है। इस दौरान भारत विकास परिषद द्वारा सेवा प्रकल्प के अंतर्गत विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन टोडरमल पेट्रोल पंप माधव चौक पर किया गया जिसमें शिविर का शुभारंभ दीप प्रज्जवलन करते हुए सीएमएचओ डॉ संजय ऋषिश्वर एवं पोहरी विधानसभा के पूर्व विधायक प्रहलाद भारती, भारत विकास परिषद प्रांतीय उपाध्यक्ष विपिन शर्मा, प्रांतीय गतिविधि संयोजक सेवा कपिल भाटिया भैया, संस्था अध्यक्ष शैलेंद्र समाधिया, सचिव पुनीत जैन, कोषाध्यक्ष सुकेश मित्तल, कार्यक्रम संयोजक उमेश मित्तल, सेवा प्रमुख राजेश सिंघल, संजीव जैन, डॉ राजेंद्र गुप्ता, मनीष गोयल, मनोज अग्रवाल, संजीव गुप्ता, शैलेन्द्र मित्तल, मनीष अरोरा द्वारा किया गया। इस अवसर पर रक्तदान करने के लिए जैसे ही संस्था के पदाधिकारियों ने रक्तदान करने की शुरूआत की तब यहां संस्था के होनहार नव-युवक-युवतियों के द्वारा भी संस्था के सेवा प्रकल्प और माता-पिता की प्रेरणा से आगे आकर रक्तदान किया गया और यहां रिकॉर्ड सर्वाधिक रूप से 111 यूनिट रक्तदान किया गया।
यहां जिला चिकित्सालय की रक्ताकोष टीम मौजूद रही जिन्होंने रक्तदाताओं को रक्तदान करने का महत्व बताया और समझाया कि हरेक व्यक्ति को अपने जीवन में समय-समय पर रक्तदान जरूर करना चाहिए ताकि किसी को रक्त के लिए परेशानी का सामना ना करना पड़े। इस अवसर पर रक्तदाताओं का उत्साहवर्धन करते हुए उनका माल्यार्पण कर सम्मान किया गया और रक्तदान शिविर में सेवा कार्य के लिए योगदान देने पर रक्तकोष टीम का शॉल-माल्यार्पण कर आभार प्रकट किया गया। इस दौरान स्वैच्छिक रक्तदाताओं में टोडरमल पेट्रोल पम्प पर आने वाले कस्टमर और स्टाफ ने भी इस नेक काम से प्रभावित होकर रक्तदान में सहयोग प्रदान कर रक्तदान किया। शिविर में नव युवाओं में शुभी अग्रवाल पुत्री मनोज अग्रवाल, सारांश अरोरा पुत्र मनीष अरोरा, उत्कर्ष समाधियां पुत्र शैलेंद्र समाधियां, आदित्यराज शर्मा पुत्र प्रणय शर्मा, हर्ष चतुर्वेदी पुत्र ललित चतुर्वेदी, कृष्णा दुबे पुत्र आकाश दुबे, अनिरुद्ध चौहान पुत्र आदित्य सिंह चौहान सहित अन्य युवा-युवतियां शामिल रहे। सभी रक्तदाताओं के प्रति शिविर समापन पर रक्तदान के लिए संस्था सचिव पुनीत जैन के द्वारा आभार प्रकट किया गया।



.jpeg)

No comments:
Post a Comment