संस्था के द्वारा कुटीरों के लगभग 43 कुटीरों से 196 बच्चों के परीक्षा फॉर्म भरे, 174 विद्यार्थी चयन परीक्षा में हुए शामिलशिवपुरी/पोहरी- हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी परिवार संस्था द्वारा एकलव्य विद्यालय चयन परीक्षा में बच्चों को व्यापक सहयोग प्रदान किया गया। शिवपुरी जिले के पोहरी ब्लॉक में संचालित श्री रामकृष्ण विवेकानंद सेवा कुटीरों के लगभग 43 कुटीरों से 196 बच्चों के परीक्षा फॉर्म भरे, जिनमें से 174 विद्यार्थी चयन परीक्षा में सम्मिलित हुए।
संस्था द्वारा इन बच्चों को प्रवेश परीक्षा हेतु विशेष कोचिंग कुटीर के माध्यम से एवं मार्गदर्शन दिया गया। आवेदन प्रक्रिया से लेकर परीक्षा केंद्र तक पहुँचाने और वापस घर छोडऩे तक संपूर्ण व्यवस्था परिवार संस्था द्वारा की गई। आवश्यकता अनुसार बच्चों के लिए नाश्ता की भी व्यवस्था की गई, जिससे वे बिना किसी चिंता के आत्मविश्वास के साथ परीक्षा दे सकें। उल्लेखनीय है कि परिवार (परिवार. ओआरजी) एक प्रतिष्ठित समाजसेवी संस्था है, जिसकी स्थापना वर्ष 2003 में आईआईटी एवं आईआईएम से शिक्षित विनायक लोहानी जी द्वारा की गई थी। संस्था विभिन्न जिलों में शिक्षा, स्वास्थ्य और सामाजिक उत्थान के क्षेत्र में नि:शुल्क सेवाएँ प्रदान कर रही है।
एकलव्य विद्यालय चयन परीक्षा में सफल होने वाले बच्चों को कक्षा 6 से 12 तक नि:शुल्क आवासीय शिक्षा प्रदान की जाती है, जिससे ग्रामीण एवं वंचित वर्ग के बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा का अवसर मिलता है। इसके अतिरिक्त परिवार संस्था द्वारा 24 घंटे 7 दिन नि:शुल्क एंबुलेंस सेवा, मोबाइल मेडिकल यूनिट एवं नेत्र शिविरों के माध्यम से लोगों की आँखों के नि:शुल्क ऑपरेशन कराए जाते हैं। बच्चों को पोषणयुक्त आहार एवं शैक्षणिक सहयोग भी उपलब्ध कराया जा रहा है। जिला शिवपुरी के पोहरी ब्लॉक में वर्तमान में 43 श्रीरामकृष्ण विवेकानंद सेवा कुटीर संचालित हैं। यहाँ 01 हेल्थ मोबाइल क्लीनिक एवं 3 एंबुलेंस निरंतर नि:शुल्क सेवा में कार्यरत हैं। एंबुलेंस सेवा हेतु मो.91795 26457 पर कॉल करके परिवार एंबुलेंस के रूप में संपर्क किया जा सकता है।

No comments:
Post a Comment