देशभक्ति का अलख जगाने निकाली शहीदों की शहादत यात्रा का नगर में हुआ अनेंको स्थानों पर स्वागतशिवपुरी-स्वतंत्रता संग्राम सेनानी पद्मभूषण स्व.कर्नल जी.एस.ढिल्लन की 20वीं पुण्यतिथि के अवसर पर समाजसेवी संस्था बीपीएम जयहिंद मिशन अध्यक्ष चार बार राष्ट्रपति पुरूस्कार से पुरूस्कृत रिटा.जेल अधीक्षक डॉ.व्ही.एस.मौर्य एवं संत रैदास लोक कल्याण ट्रस्ट अध्यक्ष श्रीमती माया मौर्य, सचिव डॉ.कपिल मौर्य के द्वारा संयुक्त रूप से 20वीं बार पैदल मशाल यात्रा स्थानीय तात्याटोपे समाधि स्थल से निकाली गई। जिसमें मुख्य रूप से कलेक्टर रविन्द्र चौधरी, आध्यात्मिक गुरू डॉ.रघुवीर सिंह गौर, आईटीबीपी के द्वितीय कमान अधिकारी कालूराम मीणा, डिप्टी कमाण्डेट भूपेन्द्र गुसाईं, पूर्व विधायक प्रहलाद भारती, एसपीएस स्कूल के संचालक अशोक ठाकुर, सुनील तिवारी, जैक एण्ड जिल स्कूल संचालक जहार सिंह रावत, एसडीओपी संजय चतुर्वेदी आदि सहित अन्य गणमान्य नागरिक शामिल हुए।
जिन्होंने इस पैदल मशाल यात्रा को हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया। इसके पूर्व मंचासीन अतिथियों ने सर्वप्रथम तात्याटोपे समाधि पर पुष्पांजलि अर्पित की तत्पश्चात यह पैदल मशाल यात्रा नगर के विभिन्न क्षेत्रों से देशभक्ति गीतों से ओतप्रोत होकर निकली, जिसका नगर में अनेकों स्थानों पर पुष्प हार, पुष्पवर्षा व स्वल्पाहार करते हुए स्वागत किया गया, यहां स्वागत करने वालों में मोहन गुप्ता सेसई मिष्ठान भण्डार, भरत अग्रवाल नारियल वाले, नपाध्यक्ष श्रीमती गायत्री शर्मा शामिल रही।
इस पैदल मशाल यात्रा में शामिल होने वालों सभी लोगों ने अपने हाथों में मशाल थामकर कर्नल ढिल्लन को शत-शत् नमन किया और ग्राम हातौद पहुंचकर मशाल यात्रा को विराम दिया गया। यहां कर्नल ढिल्लन स्मृति स्थल पर मशाल को समर्पित किया गया। इस पैदल मशाल यात्रा में संजीवनी डेन्टल क्लीनिक संचालक डॉ.कपिल मौर्य, कैथल हरियाण के मीडिया प्रभारी लाजपत राय, सुरेश धाकड़, रमेश झा, रामलखन धाकड़ संचालक सेंट जोन्स स्कूल,गणेश झा तोप चालक, विनोद धाकड़ संचालक अम्बेश स्कूल, नीरज कुमार छोटू, मिडीया साथी भूपेन्द्र शर्मा विकल, राजू ग्वाल यादव, पत्रकार मणिकांत शर्मा, रशीद खान गुड्डू, उम्मेद झा, नीरज जाटव, रैली प्रभारी लल्ला पहलवान, केशव धाकड़, शैलेष कोतवाल, कुलदीप आर्य, कुणाल जाटव आदि संस्था के पदाधिकारी व सदस्यगण शामिल रहे।
सर्व धर्म सभा का आयोजन
इस अवसर पर ग्राम हातौद में एक सर्व धर्म सभा का आयोजन भी किया गया। जिसमें हिन्दू, मुस्लिम, सिख और ईसाई धर्म से जुड़े गुरुओं ने अपने अपने विचार रखे। गुरु ने गुरुजनों ने शांति और सद्भाव के मार्ग पर चलने व एकता और भाईचारे के साथ रहने के लिए प्रेरित किया। इसके अलावा कर्नल गुरुबख्श सिंह ढिल्लन के साथ के समय को याद किया। बच्चों ने राष्ट्रभक्ति गीत पर प्रस्तुति दी।

ब्रिटिश सेना के खिलाफ संभाला था मोर्चा
कर्नल गुरुबख्श सिंह ढिल्लन को नेताजी सुभाष चंद्र बोस ने नेहरू बिग्रेड की कमान सौंपी थी। नेताजी की टीम में रहते हुए ब्रिटिश सेना के खिलाफ मोर्चा संभाला। देश की आजादी के 50 वर्ष पूर्ण होने पर भारत सरकार ने उनके नाम पर डाक टिकिट जारी किए। उन्हें पद्म भूषण की उपाधि से अलंकृत किया गया।

.jpeg)

.jpeg)
No comments:
Post a Comment