---------------------------------News Website By 𝐑𝐚𝐣𝐮 𝐘𝐚𝐝𝐚𝐯--------------------------------

𝙎𝙝𝙞𝙫𝙥𝙪𝙧𝙞 𝙆𝙝𝙖𝙗𝙖𝙧

Friday, February 6, 2026

श्रीबांकड़े मंदिर पर अष्टोत्तरशत श्रीमद् भागवत कथा ज्ञानयज्ञ एवं नवकुण्डीय श्री विष्णु महायज्ञ का भव्य शुभारंभ आज से


मॉ राज राजेश्वरी मंदिर से निकलेगी भव्य कलश यात्रा, व्यासपीठ से डॉ.गिरीश जी महाराज करेंगें कथा का वाचन

शिवपुरी- धर्म की प्रभावना को बढ़ाते हुए प्रसिद्ध अतिप्राचीन स्थल श्रीबांकड़े हनुमान मंदिर पर श्रीबांकड़े बिहारी शिक्षा एवं विकास समिति शिवपुरी के तत्वाधान में 7 से 14 फरवरी तक आयोजित भव्य अष्टोत्तरशत श्रीमद् भागवत कथा ज्ञानयज्ञ एवं नवकुण्डीय श्री विष्णु महायज्ञ का शुभारंभ होगा। इस दौरान मॉं राज राजेश्वरी मंदिर से भव्य कलश यात्रा निकाली जाएगी जो शहर के विभिन्न स्थानों से होते हुए कोर्ट रोड़, माधवचौक होकर विष्णु मंदिर होते हुए श्रीबांकड़े हनुमान मंदिर पर पहुंचेगी जहां कलश पूजन के साथ कथा का भव्य शुभारंभ होगा। 

यहां व्यासपीठ से प्रसिद्ध श्रीमद् कथावाचक डॉ.गिरीश जी महाराज के द्वारा कथा का वाचन किया जाएगा एवं आचार्यत्व डॉ.गिरिराज जी महाराज के द्वारा किया जाएगा। कथा के प्रधान यजमान श्रीमती किरण-पं. घनश्याम उपाध्याय जबकि यज्ञ यजमान श्रीमती नीतू-प्रकाश सोनी नगर अध्यक्ष, बजरंग दल संगठन शिवपुरी होंगें। इसके साथ ही अन्य आयोजनों में धर्मलाभ लेने वालों में कलश यात्रा यजमान के रूप में श्रीमती हेमलता-रघुवीर रावत अध्यक्ष जनपद पंचायत शिवपुरी होंगें, श्रीकृष्ण जन्मोत्सव यजमान के लाभार्थी श्रीमती प्रेमदेवी-महेश शिवहरे, भगवान श्रीगोवर्धन पूजन के यजमान श्रीमती हेमलता-पं.मुकेश पाराशर एवं श्रीरूकमणी मंगल विवाह के यजमान श्रीमती प्रियंका-गिरजेश श्रीवास्तव पटवारी होंगें। समस्त धप्रेमीजनों से अधिक से अधिक संख्या में कथा स्थल श्रीबांकड़े हनुमान मंदिर पहुंचकर धर्मलाभ प्राप्त करने का आग्रह कथा यजमान परिवार के द्वारा किया गया है।  

No comments: