---------------------------------News Website By 𝐑𝐚𝐣𝐮 𝐘𝐚𝐝𝐚𝐯--------------------------------

𝙎𝙝𝙞𝙫𝙥𝙪𝙧𝙞 𝙆𝙝𝙖𝙗𝙖𝙧

Friday, February 6, 2026

वन परिक्षेत्र कोलारस अंतर्गत चरवाहा सम्मेलन का हुआ आयोजन





वनों के संरक्षण, मुखबिर तंत्र को मजबूत करने पर दिया गया जोर

शिवपुरी- वन परिक्षेत्र कोलारस के अंतर्गत चरवाहा सम्मेलन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें वन विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में मुख्य रूप से वन परिक्षेत्र कोलारस रेंजर गोपाल सिंह जाटव के द्वारा इस चरवाहा सम्मेलन में वनों के चरवाहों को वनों के संरक्षण एवं मुखबिर तंत्र को मजबूत करने पर जोर दिया गया।

वन मण्डल शिवपुरी के वन परिक्षेत्र कोलारस अंतर्गत चरवाहा सम्मेलन का आयोजन सुधांशु यादव डीफओ शिवपुरी के निर्देशन व संचेन्द्र तोमर प्रशिक्षु सहायक वन संरक्षक के मार्गदर्शन व गोपाल सिंह जाटव वन परिक्षेत्राधिकारी कोलारस के नेतृत्व में परिक्षेत्र कैम्पस कोलारस में चरवाहा सम्मेलन का आयोजन किया गया जिसमें लगभग 100 से अधिक संख्या में चरवाहा व वन अमला रेज़ कोलारस व बदरवास के उपस्थित रहे। जिसमें वनो के संरक्षण हेतु मुखबिर तंत्र को मजबूत करने में इस आयोजन का महत्वपूर्ण योगदान रहा। 

कार्यक्रम में चरवाहो सें संवाद किया गया तथा वन अमला एवं चरवाहो के मोबाइल न. का आदान प्रदान किया गया। कार्यक्रम में वन अधिकारियो द्वारा वनों के महत्व, संरक्षण क्यों महत्वपूर्ण है। इस पर विस्तार से चर्चा की गई। कार्यक्रम के उपरांत वन अमले व चरवाहो द्वारा एक साथ भोजन किया। वन विभाग द्वारा समस्त चरवाहो को एक-एक मिलटन की पानी का थर्मस बोतल भेंट की गई। कार्यक्रम के अंत में वन परिक्षेत्र अधिकारी बदरवास रवि पटैरिया द्वारा आभार प्रकट किया गया।

No comments: