---------------------------------News Website By 𝐑𝐚𝐣𝐮 𝐘𝐚𝐝𝐚𝐯--------------------------------

𝙎𝙝𝙞𝙫𝙥𝙪𝙧𝙞 𝙆𝙝𝙖𝙗𝙖𝙧

Monday, February 23, 2026

प्रजापति समाज सेवा समिति शिवपुरी की नई जिला कार्यकारिणी घोषित


शिवपुरी।
प्रजापति समाज सेवा समिति जिला शिवपुरी की बैठक में समाज के संरक्षकों के सहयोग एवं सहमति से जिला अध्यक्ष मथुरा प्रसाद प्रजापति द्वारा नई जिला कार्यकारिणी की घोषणा की गई। बैठक में हरज्ञान प्रजापति, विजय भगतजी प्रजापति, गणेश प्रजापति, मोहनलाल प्रजापति तथा धरमू प्रजापति (लालमाटी) संरक्षक के रूप में उपस्थित रहे।

घोषित कार्यकारिणी में पातीराम प्रजापति (शिक्षक) को कार्यकारिणी अध्यक्ष, नरेंद्र प्रजापति (लालमाटी) को उपाध्यक्ष, ईश्वर लाल प्रजापति को सचिव, राजेंद्र प्रजापति (कमलागंज) को महामंत्री, पवन प्रजापति (पुरानी शिवपुरी) को कोषाध्यक्ष, मोहन प्रजापति (पार वाले) को उपकोषाध्यक्ष, रवि प्रजापति (कमलागंज) को कार्यालय मंत्री तथा पवन प्रजापति (जट मंदिर) को प्रचार मंत्री बनाया गया है। इसके अलावा हरचरण प्रजापति (तिमानी वाले) को जिला कार्यकारिणी सदस्य तथा राजू प्रजापति (करेया वाले), घमंडी लाल प्रजापति, जनवेद प्रजापति, कैलाश प्रजापति, तुलसी राम प्रजापति, राजकुमार प्रजापति, जगदीश प्रजापति (छावनी वाले) एवं घनश्याम प्रजापति (नेताजी) को जिला सदस्य मनोनीत किया गया है। बैठक में समाज के संगठन विस्तार, सामाजिक गतिविधियों को गति देने एवं आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा पर भी चर्चा की गई।

No comments: