संत रविदास लोक न्याय ट्रस्ट समिति एवं बीपीएम जय हिंद मिशन के संयुक्त तत्वावधान में मनाई संत रविदास जयंतीशिवपुरी। संत रविदास लोक न्याय ट्रस्ट समिति एवं बीपीएम जय हिंद मिशन के संयुक्त तत्वावधान में ग्वालियर बायपास स्थित मौर्य निवास पर संत शिरोमणि रविदास की जयंती श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई गई। कार्यक्रम की शुरुआत संत रविदास के छायाचित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन कर की गई।
इस अवसर पर उपस्थित अतिथियों एवं अनुयायियों ने संत रविदास के विचारों को स्मरण करते हुए उनके आदशों को आत्मसात करने का संकल्प लिया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए बीपीएम जय हिंद मिशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं सेवानिवृत्त जेलर विजय सिंह मौर्य ने कहा कि आज की युवा पीढ़ी को महापुरुषों के जीवन से प्रेरणा लेनी चाहिए और उनके बताए मार्ग पर चलने का प्रयास करना चाहिए। उन्होंने कहा कि समाज में फैली रूढ़िवादी परंपराओं को त्याग कर समतामूलक, शिक्षित और समृद्ध समाज के निर्माण में सभी को अपनी-अपनी भूमिका निभानी होगी। इस अवसर पर समिति अध्यक्ष डॉ. कपिल मौर्य, माया मौर्य, मणिकांत शर्मा, जसवंत सिंह, राम लखन धाकड़, कुबेर सिंह धाकड़, लल्ला पहलवान, केशव धाकड़, घनश्याम जाटव, सनी जाटव सहित अनेक कार्यकर्ता एवं संत रविदास के अनुयायी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का समापन संत रविदास के संदेशों को जन-जन तक पहुँचाने के संकल्प के साथ किया गया।

No comments:
Post a Comment