---------------------------------News Website By 𝐑𝐚𝐣𝐮 𝐘𝐚𝐝𝐚𝐯--------------------------------

𝙎𝙝𝙞𝙫𝙥𝙪𝙧𝙞 𝙆𝙝𝙖𝙗𝙖𝙧

Wednesday, February 25, 2026

रोटरी क्लब का तीन दिवसीय नि:शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर जिला अस्पताल में आज से प्रारंभ


शिवपुरी-
रोटरी क्लब इंटरनेशनल एवं श्रीमंत माधवराव सिधिया स्वास्थ्य सेवा मिशन अंतर्गत  तीन दिवसीय स्वास्थ्य परीक्षण शिविर जिला चिकित्सालय शिवपुरी में 26 फरवरी से 28 फरवरी 2026 तक आयोजित किया जा रहा हैं। इस शिविर में रोगियों को सीटी स्केन, एक्सरे, अल्ट्रा साउंड, समस्त प्रकार की पैथलॉजी जांच के साथ विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा परीक्षण किया जाएगा।

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. संजय ऋषीश्वर ने प्रेस को जा रही विज्ञप्ति में बताया कि कलेक्टर शिवपुरी रविन्द्र कुमार चौधरी सर के मार्गदर्शन में रोटरी रीजनल मेडीकल मिशन के तहत शिवपुरी जिले की सीएचसी और पीएचसी स्तर पर 23 स्वास्थ्य शिविरों का आयोजन किया जा चुका हैं। इन शिविरों में चिन्हाकित किए गए रोगियों के साथ ऐसे रोगी जिन्हें किसी भी प्रकार की गंभीर बीमारी है या जिन्हें चिकित्सकों ने आपरेशन बताया है उन्हें 26 फरवरी से 28 फरवरी तक जिला अस्पताल में आयोजित हो रहे जिला स्तरीय स्वास्थ्य शिविर में आमंत्रित किया गया है।

विकासखंड से रोगियों को जिला स्तर पर लाने व वापस ले जाने के लिए जनपद पंचायतों को जबावदेही दी गई है। जिला स्तरीय शिविर में रोगी क्यू आर कोड के माध्यम से आन लाईन पंजीयन कराने के साथ शिविर स्थल पर भी अपना पंजीयन करा सकते हैं। शिविर में रोगियों को स्वास्थ्य परीक्षण के साथ सीटी स्केन, एक्सरे, अल्ट्रा साउंड, समस्त प्रकार की पैथलॉजी जांच नि:शुल्क उपलब्ध रहेगी।

किस ब्लॉक से कब आऐंगे पंजीकृत रोगी
दिनांक 26.02.2026 को बदरवास, कोलारस,  सतनवाडा जिला शिवपुरी
दिनांक 27.02.2026 को खनियाधाना, पिछौर, पोहरी
दिनांक 28.02.2026 को करैरा एवं नरवर में किसी भी कारण से उपरोक्त दिनांकों में न आ सकने वाले रोगी अन्य विकासखंड को आवंटित दिनांकों में भी आ सकते हैं।

No comments: