---------------------------------News Website By 𝐑𝐚𝐣𝐮 𝐘𝐚𝐝𝐚𝐯--------------------------------

𝙎𝙝𝙞𝙫𝙥𝙪𝙧𝙞 𝙆𝙝𝙖𝙗𝙖𝙧

Sunday, June 14, 2026

मोदी सरकार के 12 वर्ष बेमिसाल : भाजपा नगर मंडल फिजिकल ने पर्यटक स्वागत केंद्र पर चलाया स्वच्छता अभियान


शिवपुरी-
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 12 वर्ष बेमिसाल कार्यकाल के उपलक्ष्य में आयोजित कार्यक्रमों की श्रृंखला के तहत, भाजपा नगर मंडल फिजिकल के अध्यक्ष कृष्णा कुशवाह के नेतृत्व में स्थानीय पर्यटक स्वागत केंद्र पर एक वृहद स्वच्छता अभियान चलाया गया। इस दौरान भाजपा पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने श्रमदान कर परिसर की सफाई की। वरिष्ठ नेताओं जिनमें विमल मामा एवं हरिओम नरवरिया काका और पदाधिकारियों की रही गरिमामयी उपस्थिति इस अभियान के दौरान संगठन के वरिष्ठ पदाधिकारी मुख्य रूप से उपस्थित रहे, जिनमें शामिल हैं। डॉ. रश्मी गुप्ता (भाजपा जिला महामंत्री),शैलजा लवंगीकर (महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष),अशीष बिंदल (मंडल महामंत्री)भाजपा नगर मंडल फिजीकल मीडिया प्रभारी राजकुमार शर्र्मा, प्रतीक शर्मा (नानू),दीपक कुशवाहा, सीमा शाक्य, शोभा शर्मा, शुभ्र शर्मा, एडवोकेट प्रशांत गुर्जर, इसके साथ ही भाजपा नगर मंडल फिजिकल के समस्त पदाधिकारी और कार्यकर्ता भी मुख्य रूप से मौजूद रहे।

संगीतमय रामधुन से गुंजायमान हुआ परिसर
स्वच्छता अभियान के इस विशेष अवसर पर मॉर्निंग वॉक ग्रुप द्वारा एक सुंदर और संगीतमय रामधुन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित सभी भाजपा पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं और आम नागरिकों ने भक्तिमय माहौल में रामधुन का भरपूर आनंद लिया और इस सराहनीय पहल की प्रशंसा की।
आज से प्रारंभ होगा योगा कार्यक्रम
12 वर्ष बेमिसाल अभियान के अंतर्गत ही अगले चरण में आज से विशेष योगा कार्यक्रम का भी शुभारंभ होने जा रहा है, जिसमें आमजन को स्वास्थ्य और योग के प्रति जागरूक किया जाएगा।

No comments: