शिवपुरी~ कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट अर्पित वर्मा के निर्देशानुसार जनपद पंचायत बदरवास एवं नगर परिषद बदरवास के संयुक्त तत्वाधान में 12 से 14 जून 2026 तक तीन दिवसीय जनकल्याण शिविर का आयोजन जनपद पंचायत प्रांगण में किया गया। शिविर का समापन 14 जून को हितग्राहियों को प्रमाण-पत्र वितरित कर किया गया।शिविर के दौरान विभिन्न विभागों द्वारा संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं से संबंधित प्राप्त आवेदनों का निराकरण किया गया। ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों के नागरिकों ने बड़्ी संख्या में शिविर में पहुंचकर योजनाओं का लाभ प्राप्त किया। शिविर में लगभग 14 हजार आवेदनों का निराकरण किया गया, जबकि सतत रूप से प्राप्त होने वाले अन्य आवेदनों के निराकरण की कार्यवाही भी संबंधित विभागों द्वारा जारी रहेगी। एसडीएम कोलारस श्री अनूप श्रीवास्तव ने बताया कि शिविर में पात्र हितग्राहियों को विभिन्न शासकीय योजनाओं की जानकारी प्रदान की गई तथा आवश्यकतानुसार हितलाभ एवं प्रमाण-पत्र वितरित किए गए। जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों एवं कर्मचारियों की उपस्थिति में आयोजित इस शिविर में ग्रामीण एवं नगरवासियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता कर शासन की योजनाओं का लाभ उठाया। उन्होंने बताया कि जनकल्याण शिविरों का उद्देश्य शासन की योजनाओं का लाभ पात्र हितग्राहियों तक सरल एवं सुगम तरीके से पहुंचाना तथा उनकी समस्याओं का त्वरित निराकरण सुनिश्चित करना है।

No comments:
Post a Comment