नरवर में 4 संस्थान किए गए सील, कार्यवाही के डर कोचिंग संचालक ऑनलाईन कोचिंग पर दे रहे हैं जोरशिवपुरी-कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट अर्पित वर्मा के निर्देशानुसार जिले में शैक्षणिक संस्थानों में सुरक्षा व्यवस्थाओं की जांच हेतु विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में नरवर तहसीलदार श्री विजय कुमार त्यागी ने राजस्व टीम के साथ नरवर कस्बे में संचालित कोचिंग संस्थानों का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान कई कोचिंग संस्थानों में शासन द्वारा निर्धारित अग्नि सुरक्षा (फायर सेफ्टी) मानकों का पालन नहीं पाया गया। गंभीर अनियमितताएं मिलने पर प्रशासन द्वारा जागृति इंस्टीट्यूट ऑफ इंग्लिश, जान्हवी कोचिंग क्लासेज, भार्गव कोचिंग क्लासेज एवं अनिल कोचिंग क्लासेज को तत्काल प्रभाव से सील कर दिया गया।
जांच के दौरान राजस्व टीम ने पाया कि कुछ स्थानों पर गोदाम जैसे असुरक्षित भवनों में विद्यार्थियों को पढ़ाया जा रहा था। इस पर तहसीलदार विजय कुमार त्यागी ने संबंधित संचालकों को कड़ी फटकार लगाते हुए कहा कि विद्यार्थियों की सुरक्षा के साथ किसी भी प्रकार का समझौता स्वीकार नहीं किया जाएगा। तहसीलदार श्री त्यागी ने कहा कि लखनऊ में हुए अग्निकांड में कई विद्यार्थियों की जान चली गई थी ऐसे हादसों से सबक लेने की जरूरत है। उन्होंने स्पष्ट किया कि सभी कोचिंग संस्थानों को शासन द्वारा निर्धारित सुरक्षा मानकों एवं फायर सेफ्टी नियमों का अनिवार्य रूप से पालन करना होगा। नियमों की अवहेलना करने वाले संस्थानों के विरुद्ध सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
कार्यवाही के भय से कोचिंग संचालकों ने ऑनलाईन क्लासेस लेना की शुरू
एक ओर जहां लखनऊ में कोचिंग संस्थान में लगी आग की लपटे मप्र तक पहुंची तो लगातार शिवपुरी जिले में भी कोचिंग संस्थानों का निरीक्षण व फायर सेफ्टी ना होने पर कार्यवाही करना प्रारंभ की गई। जिले के पोहरी-बैराढ़, नरवर, पिछोर, करैरा सहित जिला मुख्यालय शिवपुरी की भी दर्जनों कोचिंग संस्थानों को नियम ना पालने करने पर सील कर दिया गया। वहीं दूसरी ओर कोङ्क्षचग संचालकों ने भी वर्तमान परिवेश में इसका तोड़ निकालना शुरू कर दिया है। कई जगह कोचिंग संचालकों के द्वारा अपने स्टूडेंट के ग्रुप पर मैसेज किया जा रहा है कि वर्तमान हालातों में कोचिंग ऑनलाईन ली जाएगी, इसे लेकर कई कोचिंग संचालकों ने अब अपनी लिंक भेजकर ऑनलाईन कोचिंग लेना भी शुरू कर दिया है, उन्हें भय है कि कहीं अपने कोचिंग संस्थान पर छात्रों को बुलाया और प्रशासनिक टीम ने दबिश दी तो उनकी कोचिंग पर भी ताले ना डल जाए। इस भय से व्यथित होकर कई कोचिंग संचालक अब ऑनलाईन क्लासेस पर अपना फोकस कर रहे है, हालांकि इससे नुकसान छात्रों का ही होना तय है क्योंकि यदि कोङ्क्षचग ही ऑनलाईन लेनी है तो फिर कोचिंग फीस के नाम पर उनकी जेब से मोटी राशि क्यों वसूली जा रही है, लेकिन इसका विरोध भी छात्र-छात्राऐं नहीं कर पा रहे है।

पोहरी में 4 कोचिंग सेंटर पर कार्यवाही, लाइब्रेरी की सील
कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट अर्पित वर्मा के निर्देशानुसार जिले में संचालित शैक्षणिक संस्थानों, कोचिंग सेंटरों एवं छात्रावासों में अग्नि सुरक्षा व्यवस्थाओं की जांच हेतु विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) जे.पी. गुप्ता के मार्गदर्शन में पोहरी तहसीलदार शिवम उपाध्याय के नेतृत्व में तहसील पोहरी में विभिन्न संस्थानों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान अग्नि सुरक्षा मानकों में गंभीर अनियमितताएं पाए जाने पर 4 कोचिंग सेंटर व लाइब्रेरी को सील करने की कार्रवाई की गई। कार्रवाई के दौरान राजस्व विभाग का अमला उपस्थित रहा। निरीक्षण के दौरान दिव्यांश कोचिंग सेंटर एवं लाइब्रेरी, मेहर कोचिंग सेंटर एवं लाइब्रेरी, धाकड़ कोचिंग सेंटर, बालाजी कोचिंग सेंटर में अग्नि सुरक्षा संबंधी आवश्यक मानकों का पालन नहीं पाया गया। इसके चलते संबंधित संस्थानों को सील किया गया।

No comments:
Post a Comment