---------------------------------News Website By 𝐑𝐚𝐣𝐮 𝐘𝐚𝐝𝐚𝐯--------------------------------

𝙎𝙝𝙞𝙫𝙥𝙪𝙧𝙞 𝙆𝙝𝙖𝙗𝙖𝙧

Thursday, June 25, 2026

युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ कर रही है मप्र की भाजपा सरकार : पूर्व मंत्री लाखन सिंह यादव



पेपर लीक मामला, बार-बार परीक्षाओं का रद्दा होना भर्तियों में देरी, बढ़ती बेरोजारी को लेकर कांग्रेस ने की प्रेसवार्ता

शिवपुरी- वर्तमान दौर लोकतांत्रिक रूप से ठीक नहीं है क्योंकि यहां प्रदेश की भाजपा सरकार अपने मनमाने पूर्ण रवैये पर आम्दा है लगातार युवाओं के साथ सरकार का रवैया बिल्कुल ठीक नहीं है, वर्तमान में प्रदेश की भाजपा सरकार युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ कर रही है, लगातार हो रहे पेपर लीक, भर्ती प्रक्रियाओं में देरी और शिक्षा व्यवस्था की अव्यवस्थाओं के कारण लाखों छात्र-छात्राओं का भविष्य अंधकारमय होता जा रहा है, यह मप्र की भाजपा सरकार न केवल छात्रों के सपनों को तोड़ रही है, बल्कि उनकी मानसिक स्थिति और जीवन को भी संकट में डाल रही है, कांग्रेस पार्टी युवाओं, विद्यार्थियों और बेरोजगारों के अधिकारों की लड़ाई लगातार लड़ती रहेगी तथा उनकी आवाज़ को हर मंच पर मजबूती से उठाएगी। 

यह बात कही पूर्व मंत्री एवं जिला प्रभारी लाखन सिंह यादव ने जो स्थानीय जिला मुख्यालय स्थित जिला कांग्रेस कार्यालय पर आयोजित जिला कांग्रेस के साथ प्रेसवार्ता को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान कांग्रेस पार्टी के जिलाध्यक्ष मोहित अग्रवाल एवं पोहरी विधायक कैलाश कुशवाह ने भी प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित किया। इस अवसर पर जिला कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष विजय सिंह चौहान, श्रीप्रकाश शर्मा, बासित अली, साहब सिंह कुशवाह, पुनीत शर्मा, रामकुमार दांगी, सत्यम सिंह चौहान, सोनू गुप्ता, वीरेंद्र खटीक, विजय चौकसे आदि सहित अन्य कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।

पेपर लीक और बार-बार परीक्षाओं का रद्दा होना भाजपा सरकार की मनमानी : जिला कंाग्रेस अध्यक्ष मोहित अग्रवाल
प्रेसवार्ता को संबोधित करते हुए जिला कांग्रेस अध्यक्ष मोहित अग्रवाल ने कहा कि पेपर लीक, बार-बार परीक्षाओं का रद्द होना, भर्तियों में अनावश्यक देरी, बढ़ती बेरोजगारी एवं बदहाल शिक्षा व्यवस्था जैसे गंभीर मुद्दे मप्र की भाजपा सरकार की मनमानी को दर्शाते है, जहां युवाओं और किसानों सहित बेरोजगारों के भविष्य से सरेआम खिलवाड़ किया जा रहा है, मप्र में जहां-जहां भाजपा की सरकार है वहां 90 बार पेपर कैंसिल हुए है, पेपर लीक हो रहे है, कोई जिम्मेदारी नहीं ले रहा, ऐसे में शिक्षा विभाग के मंत्री को अपने पद से इस्तीफा देना चाहिए। प्रेसवार्ता में विधायक कैलाश कुशवाह ने भी विद्यार्थियों एवं युवाओं की आवाज़ बुलंद करते हुए भाजपा सरकार की विफलताओं को जनता के सामने रखा।

No comments: