मंडी शुल्क की बढ़ोतरी के विरोध में आज मंडी रहेगी बंदशिवपुरी-मध्यप्रदेश मंडी शुल्क के बढ़ोतरी के विरोध में जिला उद्योग एवं व्यापार प्रकोष्ठ द्वारा मंडी बंद का आह्वान जिला व्यापार एवं उद्योग प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष राजेंद्र सकलेचा (गोलू)ने किया है। उन्होंने जारी प्रेस बयान में बताया कि व्यापारियों पर पड़ती महंगाई की मार और मंडी शुल्क में प्रदेश सरकार द्वारा भारी बढ़ोतरी की गई है। इसी क्रम में उद्योग व्यापार प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष अरविंद बागड़ी के आह्वान पर मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी के मार्गदर्शन में जिला कांग्रेस कमेटी के जिला अध्यक्ष मोहित अग्रवाल के नेतृत्व में उद्योग व्यापार प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष राजेंद्र सकलेचा के द्वारा कांग्रेस कमेटी के सभी पार्षद गणों एवं सभी प्रकोष्ठों के अध्यक्ष और जिला कांग्रेस कमेटी शिवपुरी के कार्यकर्ता गण इस शुल्क बढ़ोतरी के विरोध में मंगलवार 23 जून को मंडी बंद का आह्वान करते हैं और व्यापारियों से पूरे सहयोग की उम्मीद की आशा रखते हैं कि सभी इस आंदोलन से जुड़कर मंडी पूरी तरह बंद रहेगी।

No comments:
Post a Comment