---------------------------------News Website By 𝐑𝐚𝐣𝐮 𝐘𝐚𝐝𝐚𝐯--------------------------------

𝙎𝙝𝙞𝙫𝙥𝙪𝙧𝙞 𝙆𝙝𝙖𝙗𝙖𝙧

Monday, June 22, 2026

भारत विकास परिषद शाखा मणिकर्णिका ने मनाया अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस, किया योग



शिवपुरी-
समाजसेवी संस्था भारत विकास परिषद, मणिकर्णिका शाखा द्वारा अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर योग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में योग प्रशिक्षक सुभाषिनी आचार्य ने उपस्थित सदस्यों को विभिन्न योगासन एवं प्राणायाम का अभ्यास कराया तथा योग के महत्व पर प्रकाश डाला।

इस अवसर पर भारत विकास परिषद, मणिकर्णिका शाखा अध्यक्ष श्रीमती ऋतु गोयल व सचिव राखी गोयल ने बताया कि जीवन में हरेक के लिए योग लाभकारी हो इसे लेकर संस्था सदस्यों के द्वारा भी अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाया गया और इस योग दिवस पर विशेषज्ञ योगाचार्य के द्वारा योग की विभिन्न पद्वतियों के माध्यम से योग के बारे में ना केवल जानकारी दी गई बल्कि उसके महत्व और योगासन संबंधी प्रशिक्षण भी प्रदान किया गया। इस योग शिविर में शामिल सभी पदाधिकारी व सदस्यों के लिए कार्यक्रम के पश्चात मठा एवं सेव फल का वितरण किया गया। इस दौरान उपस्थित सभी सदस्यों ने नियमित रूप से योग करने एवं स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में शाखा अध्यक्ष श्रीमती ऋतु गोयल, सचिव श्रीमती राखी गोयल, कोषाध्यक्ष श्रीमती गीता शर्मा, संयोजिका श्रीमती शिल्पी जैन, श्रीमती अंजू गोयल, श्रीमती भारती अग्रवाल आदि अन्य सदस्याएँ उपस्थित रहीं। अंत में शिल्पी गोयल ने सभी उपस्थित सदस्यों का व योगाचार्य सुभाषिनी का योग कराने के प्रति आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम सौहार्दपूर्ण वातावरण में सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ।

No comments: