---------------------------------News Website By 𝐑𝐚𝐣𝐮 𝐘𝐚𝐝𝐚𝐯--------------------------------

𝙎𝙝𝙞𝙫𝙥𝙪𝙧𝙞 𝙆𝙝𝙖𝙗𝙖𝙧

Monday, June 22, 2026

दूरस्थ ग्रामीण वन क्षेत्र गोपालपुर सबरेंज सतनबाड़ा में मनाया अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस





मप्र वन कर्मचारी संघ के द्वारा किया गया आयोजन, पतंजलि योग समिति जिला प्रभारी तरूण सिंह हुए शामिल

शिवपुरी-अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस जिला मुख्याय पर नहीं वरन् दूरस्थ ग्रामीण अंचलों में मनाया गया। इसी क्रम में मध्यप्रदेश वन कर्मचारी संघ के द्वारा स्थानीय वनविभाग वन परिक्षेत्र सतनबाडा सबरेंज गोपालपुर जिला शिवपुरी में मप्र वन कर्मचारी संघ द्वारा पहली बार अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाया गया जिसमें पतंजलि योग समिति एवं भारत स्वाभिमान के जिला प्रभारी तरुण सिंह सहित विशेष अतिथि रहे नरेश सिंह चौहान सरपंच गोपालपुर शामिल हुए, इसके अलावा यहां योग के रूप में पुरूषोत्तम दास, कैलाश नारायण स्वभाव, महेश ओझा, श्याम पाठक, राजेन्द्र शर्मा योग शिक्षक एवं दुर्गा प्रसाद ग्वाल संभागीय अध्यक्ष वन कर्मचारी संघ भी मौजूद रहे जिनके द्वारा सर्वप्रथम दीप प्रज्ज्वलित करते हुए योग शिविर का शुभारंभ किया गया। 

इस अवसर पर 12 वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर स्वस्थ जीवन शैली के लिए जीने की कला, वन एवं वन्य प्राणियों की सुरक्षा के साथ-साथ योग प्राणायाम के तहत कैलाश स्वभाव योग शिक्षक द्वारा शरीर को स्वस्थ रखने वाले अनेकानेक उपचार विधियां बताई गईं। इस दौरान मप्र वन कर्मचारी संघ ने उपस्थित ग्रामीणों, सुरक्षा श्रमिक वर्ग एवं निस्वार्थ सेवा भावी महानुभावों को इस अवसर पर एक विशेष टीशर्ट प्रदान की गई जिसमें वन एवं पर्यावरण की सुरक्षा की के स्लोगन लिखे हुए साथ ही स्वामी रामदेव जी के साथ-साथ आचार्य बालकृष्ण जी की फोटो वाली टी-शर्ट सप्रेंम भेंटकर स्वागत किया गया। इस योग शिविर में संजीव वर्मा परिक्षेत्र सहायक गोपालपुर, ब्रषभान कोरकू परिक्षेत्र सहायक कुंवरपुर, नन्दन रहकवार परिक्षेत्र सहायक बम्हारी, अनिल कुमार शर्मा वनपाल, गिरिराज दंडोतिया वनरक्षक, अनिल बनर्जी, जितेंद्र कुमार पाराशर, मनोज, सोहेब खान वनरक्षक ओमप्रकाश, गिरिराज, संतू आदि शामिल रहे।

No comments: